Updated on: 23 May, 2024 09:29 AM IST | Mumbai
Hindi Mid-day Online Correspondent
रविवार सुबह बाथरूम में पैर फिसलने से उनके सिर में गंभीर चोट आई थी. जिसके बाद परिवार ने उनके अस्पताल में भर्ती कराया था. इलाज के दौरान ही उनका निधन हुआ है.
विधायक पी. एन पाटिल के पार्थिव शरीर को आज करीब सुबह 11 बजे उनके पैतृक गांव सदौली खालसा ले जाया जाएगा. X/Pics
PN Patil Death: कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष करवीर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पी. एन. पाटिल से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आ रही है. आज सुबह एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हुआ है. पी. एन. पाटिल ने 71 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. विधायक पीएन पाटिल ने जीवन भर कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार के विश्वासपात्र के रूप में काम किया. दिवंगत मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख और पी. एन. पाटिल एक अच्छे दोस्त होने के साथ-साथ कट्टर समर्थक थे. मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह बाथरूम में पैर फिसलने से उनके सिर में गंभीर चोट आई थी. जिसके बाद परिवार ने उनके अस्पताल में भर्ती कराया था. इलाज के दौरान ही उनका निधन हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार, विधायक पी. एन पाटिल के पार्थिव शरीर को आज करीब सुबह 11 बजे उनके पैतृक गांव सदौली खालसा ले जाया जाएगा. इसके बाद उनका अंतिम संस्कार सदोली खालसा में ही किया जाएगा.
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इस बीच, चूंकि छत्रपति शाहू महाराज कांग्रेस से कोल्हापुर लोकसभा के लिए चुनाव मैदान में हैं. इसलिए विधायक पी. एन पाटिल ने करवीर निर्वाचन क्षेत्र के साथ जंजावती जिले में प्रचार किया था. छह विधानसभा क्षेत्रों में से कोल्हापुर लोकसभा में सबसे अधिक 80 प्रतिशत मतदान हुआ. करवीर विधानसभा क्षेत्र से पाटिल विधायक हैं. इसलिए उन्होंने अकेले ही क्षेत्र में प्रचार की कमान संभाली थी. लोकसभा चुनाव के लिए पाटिल के नाम पर भी चर्चा हुई थी. हालांकि अपनी उम्र और सेहत को देखते हुए उन्होंने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया.
इस बीच, चूंकि छत्रपति शाहू महाराज कांग्रेस से कोल्हापुर लोकसभा के लिए चुनाव मैदान में हैं, इसलिए विधायक पी. एन. पाटिल ने करवीर निर्वाचन क्षेत्र के साथ जंजावती जिले में प्रचार के दौरान उनके साथ दिखाई दिए थे. लोकसभा चुनाव के लिए पी. एन पाटिल का नाम सबसे आगे था लेकिन उम्र और सेहत को देखते हुए उन्होंने चुनाव लड़ने से इनकार किया था.
कोल्हापूर जिल्ह्यातील कॉंग्रेसचे आमदार पी. एन. पाटील यांच्या निधनाचं वृत्त धक्कादायक आहे. कोल्हापूरच्या जनतेशी एकरुप झालेलं नेतृत्व, धडाडीचे लोकप्रतिनिधी, कर्तव्यनिष्ठ लोकसेवक अशी त्यांची ओळख होती. त्यांच्या निधनानं जनतेशी घट्ट नाळ जुळलेलं नेतृत्व आपण गमावलं आहे. कोल्हापूरच्या… pic.twitter.com/1y1bZJ5cXs
— Ajit Pawar (@AjitPawarSpeaks) May 23, 2024
विधायक पी. एन. पाटिल के अचानक निधन से लोगों ने बीच शोक की लहर दौड़ पड़ी है. इसी बीच उपमुख्यमंत्री अजित पवार दुख व्यक्त करते हुए बताया कि `कोल्हापुर जिले के कांग्रेस विधायक पी. एन. पाटिल की मौत की खबर चौंकाने वाली है. वे कोल्हापुर की जनता से जुड़े एक नेता, एक बहादुर जन प्रतिनिधि, कर्तव्यनिष्ठ लोक सेवक के रूप में जाने जाते थे. उनके निधन से हमने एक ऐसा नेता खो दिया है जो जनता से गहराई से जुड़ा हुआ था. कोल्हापुर के सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र को बड़ी क्षति हुई है. हम सभी पाटिल के परिवार, सहकर्मियों और कार्यकर्ताओं के दुख में शामिल हैं और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं.
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT