प्रियंका चोपड़ा ने परिवार संग मनाया होली का त्योहार
सोशल मीडिया पर शेयर की इस फोटो में प्रियंका अपने पति और बेटी के साथ व्हाइट आउट फिट में नज़र आ रही हैं.
होली के रंगों से सराबोर प्रियंका ने पति के साथ एक रोमेंटिक फोटो भी शेयर की है.
होली की फोटो शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, इस बार होली शानदार रही. हमारे परिवार के लिए इतना गर्मजोशी भरा माहौल बनाने के लिए @tam2cul @sudeepdtt को धन्यवाद! इतना मज़ा.
प्रियंका चोपड़ा ने परिवार के साथ फोटो शेयर की है.
होली पार्टी के दौरान प्रियंका पति निक के साथ ढोल की बीट्स का मज़ा लेती दिखाई दीं.
निक जोनस रंगीन पेपर फैन के साथ खेलते हुए भी नज़र आए. सभी ने होली के खूब मजे उठाए.
ADVERTISEMENT