ब्रेकिंग न्यूज़
होम > मनोरंजन > टेलीवीज़न न्यूज़ > आर्टिकल > Divyanka Tripathi accident: एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी हुईं एक्सिडेंट का शिकार, हाथ की दो हड्डियां टूटीं, पति विवेक दहिया ने शेयर की न्यूज़

Divyanka Tripathi accident: एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी हुईं एक्सिडेंट का शिकार, हाथ की दो हड्डियां टूटीं, पति विवेक दहिया ने शेयर की न्यूज़

Updated on: 20 April, 2024 09:23 AM IST | mumbai
Hindi Mid-day Online Correspondent | hmddigital@mid-day.com

Divyanka Tripathi Accident: टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी की हेल्थ को लेकर एक ख़ास अपडेट सामने आया है. दिव्यांका त्रिपाठी ऊंचाई से गिर गई हैं, जिससे उनके हाथ की दो हड्डियां टूट गई हैं.

दिव्यांका त्रिपाठी

दिव्यांका त्रिपाठी

Divyanka Tripathi Accident: टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी की हेल्थ को लेकर एक ख़ास अपडेट सामने आया है. दिव्यांका त्रिपाठी ऊंचाई से गिर गई हैं, जिससे उनके हाथ की दो हड्डियां टूट गई हैं.

इस घटना की जानकारी दिव्यांका त्रिपाठी के पति विवेक दहिया ने दी. सबसे पहले ये खबर पता चली कि दिव्यांका किसी एक्सीडेंट का शिकार हो गई हैं, जिससे विवेक दहिया का कोई लाइव शो होना था, जिसे कैंसल कर दिया गया.


इसके बाद दिव्यांका त्रिपाठी को लेकर उनके पति विवेक दहिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि दिव्यांका रिकवर कर रही हैं. पिछली शाम वो ऊंचाई से गिर गई थीं, जिसके कारण उनके हाथ को दो हड्डी टूट गई हैं. इसके बाद उनकी सर्जरी की गई. दिव्यांका दर्द में हैं लेकिन आप सबके प्यार और दुआओं की बदौलत जल्द ही रिकवर कर जाएंगीय मैं आपके इस समय हमारे परिवार की प्राइवेसी के लिए गुजारिश करता हूं. (Divyanka Tripathi Accident)


दिव्यांका की इस साल की दूसरी सर्जरी


दिव्यांका इस साल दूसरी बार चोटिल हुई हैं. कुछ महीने पहले ही उनके लिगामेंट की सर्जरी हुई थी जिसके बाद वो बेड रेस्ट पर थीं. दिव्यांका ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर भी दी थी.

अपने सीरियल से हुईं लोकप्रिय

अपने स्टनिंग लुक और सुंदरता के लिए जानी जाती हैं. वह सोशल मीडिया के ज़रिए लगातार फैंस के बीच चर्चा में रहती हें. दिव्यांका त्रिपाठी ये हैं मोहब्बतें शो से काफी पॉपुलर हुईं. दिव्यांका इसके बाद बनूं मैं तेरी दुल्हन, चिंटू चिंकी और एक बड़ी सी लव स्टोरी जैसे कई सीरियल्स में काम कर चुकी हैं. इन्हें क्राइम पेट्रोल के कुछ सीज़न में भी एंकरिंग करते हुए देखा गया था. (Divyanka Tripathi Accident)

आपको बता दें कि दिव्यांका और विवेक की मुलाकात ये है मोहब्बतें की सेट पर हुई थी. दोनों में धीरे धीरे नज़दीकियां बढ़ी और एक साल डेट करने के बाद साल 2016 में दोनों ने शादी कर ली थी.

 

अन्य आर्टिकल

फोटो गेलरी

रिलेटेड वीडियो

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy. OK