Updated on: 22 April, 2024 06:19 PM IST | mumbai
Hindi Mid-day Online Correspondent
मध्य प्रदेश: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के दामाद का निधन हो गया है. इसकी जानकारी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने दी.
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह
मध्य प्रदेश: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के दामाद का निधन हो गया है. इसकी जानकारी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने दी. उन्होंने अपने आधिकारिक पोस्ट पर बताया कि उनके बड़े दामाद राजा रत्नाकर सिंह रामनगर का देहांत हो गया है. इसके लिए वह लखनऊ पहुंचे हैं.
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
दिग्विजय सिंह ने पोस्ट में लिखा, कल रात मेरे बड़े दामाद राजा रत्नाकर सिंह रामनगर का दुखद देहांत हो गया. 61 वर्ष के रत्नाकर लगभग एक साल से कैंसर से पीड़ित थे. उनके अंतिम संस्कार के लिए मैं लखनऊ में हूं. इस दुख की घड़ी में चुनाव प्रचार को विराम देकर मैं मेरी बेटी मृणालिनी और परिवारवालों के साथ हूं. ईश्वर रत्नाकर को अपने श्री चरणों में स्थान दें और उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें!
ओम शांति.
नेता दिग्विजय के 4 बच्चे हैं. साल 1969 में पूर्व सीएम की पहली शादी डॉ जगदेव सिंह की बेटी आशा कुमारी से हुई . उनकी पहली पत्नी आशा का साल 2013 में निधन हो गया था. पूर्व सीएम की एक बेटी मंदाकिनी की शादी गुजरात के संतराम की रॉयल फैमली में हुई है.
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT