Updated on: 03 July, 2024 01:15 PM IST | Mumbai
Hindi Mid-day Online Correspondent
प्राइम वीडियो प्राइम डे के जश्न के दौरान तीन नई फिल्मों का प्रीमियर भी करेगा.
प्लेटफॉर्म ने कस्टमर्स के लिए ग्लोबल हिट सीरीज द बॉयज के सीजन 4 (इंग्लिश) लाने की तैयारी की है, जिसके नए एपिसोड हर वीकली रिलीज किए जाएंगे.
Prime Video Announced: एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने 20 से 21 जुलाई को होने वाले प्राइम डे 2024 के लिए 5 भाषाओं में 14 नए इंडियन और इंटरनेशनल सीरीज और फिल्मों का रोमांचक चुनाव किया है. कस्टमर्स को 5 जुलाई से मिर्जापुर के सीजन 3 को देखने का मौका मिलने वाला है, जो की हिंदी में है और मिर्जापुर की तख्त की जंग इस सीजन में और भी ज्यादा तेज होने वाली है. इसके साथ ही प्लेटफॉर्म ने कस्टमर्स के लिए ग्लोबल हिट सीरीज द बॉयज के सीजन 4 (इंग्लिश) लाने की तैयारी की है, जिसके नए एपिसोड हर वीकली रिलीज किए जाएंगे. दोनों सीरीज कई भारतीय भाषाओं में सब टाइटल्स और डब वर्जन के साथ उपलब्ध हैं, जिससे देश भर के कस्टमर्स अपनी पसंदीदा भाषा में इन ब्लॉकबस्टर शो को एंजॉय कर सकते हैं.
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
प्राइम डे का जश्न प्राइम वीडियो पर कई हफ्ते पहले ही शुरू हो गया था, जिसमें मच अवेटेड फिल्में और सीरीज शामिल थीं। इसमें डॉक्यूमेंट्री फेडरर: ट्वेल्व फ़ाइनल डेज़ (इंग्लिश) जो रोजर फेडरर के प्रोफेशनल करियर के आखिरी बारह दिनों पर आधारित है, डायस्टोपियन थ्रिलर सिविल वॉर (इंग्लिश), सोशल ड्रामा पीटी सर (तमिल), समीक्षकों द्वारा प्रशंसित नाच गा घुमा (मराठी), हीस्ट कॉमेडी गम गम गणेशा (तेलुगु), हिस्टोरिकल ओरिजनल सीरीज माई लेडी जेन (इंग्लिश), डायरेक्ट-टू-सर्विस कॉमेडी ड्रामा शर्माजी की बेटी (हिंदी), और एक्शन कॉमेडी एंटरटेनर इंगा नान थान किंगू (तमिल) का नाम शामिल है. बता दें कि ये सभी रोमांचक फिल्में और सीरीज अब प्राइम वीडियो पर देखने के लिए उपलब्ध हैं.
प्राइम वीडियो प्राइम डे के जश्न के दौरान तीन नई फिल्मों का प्रीमियर भी करेगा: जिसमें एक्शन थ्रिलर गरुड़न (तमिल), रोमांटिक कॉमेडी स्पेस कैडेट (इंग्लिश), और जासूसी कॉमेडी माई स्पाई: द इटरनल सिटी (इंग्लिश) का नाम शामिल है.
प्रीमियर डेट के साथ शो और फिल्मों की लिस्ट पर डालें एक नजर:
>> द बॉयज़ (सीज़न 4) - इंग्लिश - 13 जून 2024 से 18 जुलाई 2024 तक, हर शुक्रवार नए एपिसोड जारी किए जाएँगे.
>> फेडरर: ट्वेल्व फाइनल डे - इंग्लिश - 20 जून 2024
>> गम गम गणेश - तेलुगु - 20 जून 2024
>> पीटी सर - तमिल - 21 जून 2024
>> नाच गा घुमा - मराठी - 21 जून 2024
>> माई लेडी जेन - इंग्लिश - 27 जून 2024
>> सिविल वॉर - इंग्लिश - 28 जून 2024
>> शर्माजी की बेटी - हिंदी - 28 जून 2024
>> इंगा नान थान किंगू - तमिल - 28 जून 2024
>> सत्यभामा - तेलुगु - 28 जून 2024
>> गरुड़न - तमिल - 3 जुलाई 2024
>> स्पेस कैडेट - इंग्लिश - 4 जुलाई 2024
>> मिर्जापुर सीजन 3 - हिंदी - 5 जुलाई 2024
>> माई स्पाई: द इटरनल सिटी - इंग्लिश - 18 जुलाई 2024
ADVERTISEMENT