ब्रेकिंग न्यूज़
होम > मनोरंजन > बॉलीवुड न्यूज़ > आर्टिकल > स्मिता पाटिल को मिथुन चक्रवर्ती ने जन्मदिन पर किया याद, उनकी मौत पर काफी टूट गए थे दा

स्मिता पाटिल को मिथुन चक्रवर्ती ने जन्मदिन पर किया याद, उनकी मौत पर काफी टूट गए थे दा

Updated on: 17 October, 2023 05:22 PM IST | mumbai
Tanu Chaturvedi | tanu.chaturvedi@mid-day.com

हिन्दी सिनेमा की सबसे बेहतर अदाकाराओं में से एक रही हैं। स्मिता पाटिल लगभग बॉलीवुड 80 फिल्मों में नजर आई थीं।

Mithun Chakraborty and Smita Patil

Mithun Chakraborty and Smita Patil

हिन्दी सिनेमा की सबसे बेहतर अदाकाराओं में से एक रही हैं। स्मिता पाटिल लगभग बॉलीवुड 80 फिल्मों में नजर आई थीं। उन्होंने हिन्दी और मराठी दोनों फिल्मों में काम किया था। स्मिता पाटिल की 31 साल की उम्र में मौत हो गई थी। खूबसूरती और एक्टिंग के कारण स्मिता पाटिल को आज भी फैंस के बीच याद करते हैं। हाल ही में एक रियेलिटी शो के दौरान मिथुन चक्रवर्ती ने स्मिता को याद किया था।

बता दें कि मिथुन दा ने 2021 में रियलिटी शो `डांस+6` में एक विशेष अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। इस दौरान उन्होंने स्मिता पाटिल को याद करते हुए बातें कहीं थीं। एपिसोड में मिथुन ने प्रतियोगियों को उनके द्वारा चुने गए गानों पर डांस करने की चुनौती दी। कैप्टन शक्ति मोहन की टीम के प्रतियोगी धनंजय ने मिथुन के पसंदीदा गाने `नमक हलाल` के गाने `के पग घुंघरू बांध मीरा नाचे` पर परफॉर्म किया।  


इस गाने पर डांस करते देखकर मिथुन दा काफी इमोशनल हो गए। उन्होंने कहा, "यह गाना मेरा पसंदीदा इसलिए है क्योंकि जब यह गाना शूट किया गया था, तो डिस्को थीम ट्रेंड में थी। निस्संदेह अमित जी ने इसमें महारत हासिल की है लेकिन गाने के बारे में मेरी पसंदीदा बात स्मिता पाटिल हैं। वह मेरी बहन थीं और जब उनका निधन हो गया, मैं अंदर से टूट गया। उसके बाद मैंने फिल्म इंडस्ट्री में किसी को भी अपनी बहन नहीं बनाया।"


स्मिता पाटिल और मिथुन चक्रवर्ती ने साथ में कई मूवीज की हैं। इसमें डांस डांस (1987), गुलामी (1985), कसम पैदा करने वाले की (1984), दिलवाला (1986) जैसी फिल्में शामिल हैं। स्मिता पाटिल की फिल्मों की बात करें तो उन्हें अर्थ, नमक हलाल, मिर्च मसाला, बाजार, भूमिका जैसी शानदार फिल्में शामिल हैं। स्मिता पाटिल का जन्म 17 अक्टूबर 1955 में हुआ था। उनकी मौत 13 दिसंबर 1986 में डिलेवरी के दौरान हुई परेशानी के कारण हो गई थी।


अन्य आर्टिकल

फोटो गेलरी

रिलेटेड वीडियो

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy. OK