Updated on: 25 June, 2025 08:46 AM IST | Mumbai
Ujwala Dharpawar
मुंबई कांग्रेस आज एसआरए (Slum Rehabilitation Authority) में भ्रष्टाचार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन करेगी. सांसद वर्षा गायकवाड इस प्रदर्शन में मुख्य वक्ता होंगी और वे एसआरए के अधिकारियों पर कड़ी आलोचना करेंगी.
X/Pics, Sureshchandra Rajhans
मुंबई कांग्रेस ने एसआरए (Slum Rehabilitation Authority) में भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन के खिलाफ एक बड़ा विरोध प्रदर्शन आयोजित करने का निर्णय लिया है. कांग्रेस प्रवक्ता सुरेश चंद्र राजहंस ने आरोप लगाया कि एसआरए कार्यालय भ्रष्टाचार का गढ़ बन चुका है, जहां अधिकारी जनता और जनप्रतिनिधियों की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं देते हैं. उनका कहना था कि एसआरए के मुख्य अधिकारी महेंद्र कल्याणकर के पास सांसदों से मिलने का समय नहीं है, जो जनता के मुद्दों को हल करने की कोशिश कर रहे हैं.
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
SRA भ्रष्टाचाराचा अड्डा, मुख्याधिकाऱ्याला खासदारांना भेटण्यास वेळ नाही, मुजोर महेंद्र कल्याणकरवर कारवाई करा.
— Mumbai Congress (@INCMumbai) June 24, 2025
: @RajhansSpeaks ( मुंबई काँग्रेस प्रवक्ते )
झोपडपट्टीवासियांच्या प्रश्नावर उद्या बुधवारी मुंबई काँग्रेसचा #SRA कार्यालयावर धडक मोर्चा.
मुंबई, दि. २४ जून
मुंबईतील… https://t.co/4Lr3N5JIED pic.twitter.com/ChQj1cX9cY
राजहंस ने यह भी आरोप लगाया कि महेंद्र कल्याणकर जैसे अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों से मिलने में कोई रुचि नहीं है. इसके बजाय वे अपना समय सत्ता में बैठे नेताओं और बिल्डरों के साथ बातचीत करने में खर्च करते हैं. इस बीच, सांसद वर्षा गायकवाड़ के साथ एसआरए द्वारा आयोजित बैठक में महेंद्र कल्याणकर ने हिस्सा नहीं लिया, जबकि सांसद गायकवाड़ ने करीब दो घंटे उनका इंतजार किया. राजहंस के मुताबिक, कल्याणकर ने जानबूझकर बैठक को टाल दिया क्योंकि उन्हें डर था कि उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों का खुलासा होने वाला था.
कांग्रेस प्रवक्ता ने यह भी कहा कि महेंद्र कल्याणकर को यह समझना चाहिए कि वे जनता के सेवक हैं, मालिक नहीं. अगर उन्हें जनप्रतिनिधियों से मिलने का समय नहीं है, तो उन्हें अपनी जिम्मेदारी से इस्तीफा दे देना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि एसआरए के अधिकारी अपनी निजी स्वार्थों की पूर्ति में लगे हुए हैं, जबकि उन्हें जनता के कल्याण के लिए काम करना चाहिए, जो कि बेहद खेदजनक है.
मुंबई कांग्रेस ने यह स्पष्ट किया है कि वह सांसद वर्षा गायकवाड़ का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी और इस घटना की कड़ी निंदा करती है. कांग्रेस पार्टी ने यह भी मांग की है कि महेंद्र कल्याणकर जैसे भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और एसआरए में कुप्रबंधन और भ्रष्टाचार को समाप्त किया जाए.
कांग्रेस ने घोषणा की है कि बुधवार को एसआरए के बांद्रा (पूर्व) मुख्यालय पर दोपहर 12 बजे विरोध प्रदर्शन किया जाएगा. इस प्रदर्शन में एसआरए के अधिकारियों के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा और एसआरए में सुधार की मांग की जाएगी.
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT