ब्रेकिंग न्यूज़
होम > मनोरंजन > बॉलीवुड न्यूज़ > आर्टिकल > सुनील शेट्टी के बेटे अहान का गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप, खत्म हुआ 11 साल पुराना रिश्ता

सुनील शेट्टी के बेटे अहान का गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप, खत्म हुआ 11 साल पुराना रिश्ता

Updated on: 23 December, 2023 04:39 PM IST | mumbai
Ujwala Dharpawar | ujwala.dharpawar@mid-day.com

अहान शेट्टी का मॉडल तानिया श्रॉफ के साथ ब्रेकअप हो गया है.

Ahan Shetty-Tania Shroff Breakup

Ahan Shetty-Tania Shroff Breakup

Ahan Shetty-Tania Shroff Breakup: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है. खबरों की माने तो अहान शेट्टी का मॉडल तानिया श्रॉफ के साथ ब्रेकअप हो गया है. यह दोनों एक दूसरे को पिछले 11 सालों से डेट कर रहे थे. अब अचानक उनके ब्रेकअप की खबरों ने सभी को चौका दिया है. 

तानिया श्रॉफ से हुआ अहान शेट्टी का ब्रेकअप 
खबरों के अनुसार, अहान शेट्टी और तानिया श्रॉफ का  ब्रेकअप क्यों हुआ इस पर किसी तरह की कोई खबर सामने नहीं आई है. मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले एक महीने से दोनों के बीच बातचीत बंद है और दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं. दोनों धीरे-धीरे अपनी लाइफ में आगे बढ़ रहे है और सिंगल है. खास बात यह भी है कि तानिया और अहाना में से किसी ने भी ब्रेकअप की आधिकारिक पुष्टि की है. 


बचपन के दोस्त है तानिया-अहान
तानिया रोमिला और जयदेव श्रॉफ की बेटी है, वह एक जानी मानी डिजाइनर हैं. बचपन से अहान और तानिया एक दूसरे को जानते हैं. जब यह दोनों रिलेशनशिप में थे तब इन्होंने कभी अपने प्यार को किसी से नहीं छुपाया. दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की तस्वीरें पोस्ट करते दिखाई देते थे. खास बात यह भी है कि साल 2021 में जब अहान ने `तड़प` से बॉलीवुड में डेब्यू किया था तब वह उनके साथ फिल्म की स्क्रीनिंग पर दिखाई दी थी. 


 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tania Shroff (@tania_shroff)


अहान शेट्टी का फिल्मी करियर
जैसे की हमने आपको बताया फिल्म तड़प से अहान शेट्टी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इस फिल्म में अहान के अपोजिट तारा सुतारिया दिखाई दी थी. जिस धमाकेदार तरीके से अहान का डेब्यू बॉलीवुड में हुआ उस तरीके से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली. खैर अहान इस समय अपनी एक और फिल्म को लेकर तैयारी में है. इस फिल्म का अभी तक ऐलान नहीं हुआ है. 

अन्य आर्टिकल

फोटो गेलरी

रिलेटेड वीडियो

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy. OK