Updated on: 25 October, 2023 06:29 PM IST | Mumbai
Anmol Awasthi
श्रीति झा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए भी अपनी बात बेहद प्यारे अंदाज में कही है। उन्होंने लिखा, "नहीं, ये कोई शिकायत नहीं है, यह एक मांग है। जेबें चीजों को रखने के लिए बनाई जाती हैं और महिलाओं के पास भी रखने के लिए चीजें होती हैं।
Pic/Instagram
टीवी के मशहूर शो `कुमकुम भाग्य` की एक्ट्रेस श्रीति झा को दर्शक स्क्रीन पर उनके सीधे-साधें और क्यूट से लुक के साथ पहचानते आए है। लेकिन सबकी प्यारी `प्रज्ञा` का एक और चुलबुला अंदाज भी है जो इन दिनों उनके फैंस के सामने खूब निखर कर आ रहा है। जी हां, श्रीति अभिनय के साथ-साथ अपनी कविताओं और स्टैंडअप से भी लोगों के मन मोह लेती है। केवल इतना ही नहीं वो अपने स्टैंडअप के माध्यम से सामाजिक मुद्दों को भी बेहद सरलता से उठाती है। हाल ही में उन्होंने महिला सशक्तीकरण को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया और महिलाओं से जुड़े छोटे लेकिन महत्वपूर्ण पहलू की बात करते हुए एक बेहद खूबसूरत संदेश भी दिया है।
श्रीति झा ने महिलाओं की जींस में जेब की कमी को लेकर चल रही बहस को लेकर बात की। उन्होंने इस स्टैंडअप से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने वीडियो में भावुक होकर बोलते हुए कहा कि यह देखना बेहद निराशाजनक है। कि कैसे महिलाओं को `जेब` पर अपना हक हासिल करना पड़ा है लेकिन आदमियों के लिए ये आसानी से उपलब्ध है।
एक्ट्रेस ने वीडियो में जेंडर इक्वलिटी के इर्द-गिर्द व्यापक बातचीत करते हुए और समाज द्वारा महिलाओं के लिए बनाए गए नियमों को चैलेंज देने की जरूरत पर प्रकाश डाला हैं जो महिलाओं की आवाजाही की स्वतंत्रता और उनकी डेली लाइफ में व्यावहारिकता को सीमित करती हैं। श्रीति ने कहा की महिलाओं को पॉवरफुल बनाना सिर्फ बयानबाजी से परे है और ज्यादातर न्यायसंगत और बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने के लिए जेब के न होने जैसे सामाजिक असमानताओं के मामूली मुद्दों पर ध्यान देने की जरूरत है।
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
View this post on Instagram
श्रीति झा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए भी अपनी बात बेहद प्यारे अंदाज में कही है। उन्होंने लिखा, "नहीं, ये कोई शिकायत नहीं है, यह एक मांग है। जेबें चीजों को रखने के लिए बनाई जाती हैं और महिलाओं के पास भी रखने के लिए चीजें होती हैं। सदियों से अब हमारे लिए जेबें जीन्स पर केवल एक नकली सिलाई थीं, लेकिन अब हम अपनी चाबियां, पैसे, लिपस्टिक और अन्य सभी चीजों को रखने के लिए एक पूरी जेब की मांग करते हैं`।
श्रीति झा की ये पोस्ट उनके फैंस को बेहद पसंद आ रही है। लोग उनकी बात को कहने के मार्मिक अंदाज के फैन हो गए हैं। एक्ट्रेस का यह वीडियो यह बताने के लिए काफी है कि जब हम नारीवाद और महिलाओं की ताकत को मजबूत करने की बात करते है तो ऐसे छोटे-छोटे पहलु भी बेहद महत्व रखते है। इस वीडियो में उन्होंने अपने एक्सप्रेशंस से भी सबका मन मोह लिया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि श्रीति अपनी क्यूटनेस के साथ और किस मुद्दे को ऑडियंस के सामने लाती है।
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT