Updated on: 08 November, 2023 04:13 PM IST | mumbai
Hindi Mid-day Online Correspondent
दिवाली से पहले धनतेरस का त्योहार हिन्दू घरों में मनाया जाता है. इस दिन लोग सोने, चांदी और पीतल का सामान खरीदते हैं. आज हम इस आर्टिकल के जरिए आपको बताएंगे कि धनतेरस पर क्या चीजें खरीदना शुभ माना जाता है जिससे मां लक्ष्मी हम पर प्रसन्न होती हैं.
प्रतिकात्मक तस्वीर
दिवाली से पहले धनतेरस का त्योहार हिन्दू घरों में मनाया जाता है. इस दिन लोग सोने, चांदी और पीतल का सामान खरीदते हैं. आज हम इस आर्टिकल के जरिए आपको बताएंगे कि धनतेरस पर क्या चीजें खरीदना शुभ माना जाता है जिससे मां लक्ष्मी हम पर प्रसन्न होती हैं. साथ ही हमें किन चीजों को खरीदने से बचना चाहिए, जो हमें नकारात्मकता और मां लक्ष्मी को हमसे रुष्ठ कर सकती हैं.
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
धनतेरस पर खरीदें ये सामान
धनतेरस को लेकर मान्यता है कि इस दिन समुद्र मंथन से धनवंररी अमृत कलश लेकर अवतरित हुए थे. इस दिन सोना, चांदी, तांबे और पीतल के अलावा कुछ अन्य चीजें खरीदना भी शुभ माना जाता है. इसमें धनिया, कौड़ी, हल्दी की गांठ, नमक, झाड़ू, औषधी, सजावटी सामान, बही खाते, कपड़े, माता लक्ष्मी और गणेश जी की मूर्ति खरीदना शुभ होता है.
इन चीजों को खरीदने से बचें
धनतेरस पर जैसे कुछ चीजों को खरीदना शुभ होता है वैसे ही कुछ वस्तुएं हमारे लिए नकारात्मकता ला सकती हैं. ऐसी वस्तुओं को खरीदने से हमें बचना चाहिए. धातु खरीदना धनतेरस पर शुभ माना जाता है लेकिन धनतेरस पर हमें कांच, लोहा, एल्युमिनियम जैसी धातु खरीदने से बचना चाहिए. इसके अलावा हमें प्लास्टिक, काले रंग के कपड़े, चीनी मिट्टी के बर्तन और तेल खरीदने से बचना चाहिए. धनतेरस पर हम दिये जलाते हैं ऐसे में हमें पहले ही तेल खरीद लेना चाहिए. धनतेरस के दिन तेल खरीदना हमारे लिए परेशानी और नुकसान का कारण बन सकता है.
ये है शुभ मुहूर्त
धनतेरस पर किसी को चीनी और बताशे दान करने चाहिए. इससे लक्ष्मी माता प्रसन्न होंगी. इस साल धनतेरस पर खरीदारी करने का शुभ मुहूर्त 10 नवंबर शुक्रवार की दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर शुरू हो रहा है. इस पूरे दिन धनतेरस की शॉपिंग की जा सकती है. इसके अलावा, अगले दिन 11 नवंबर शनिवार की दोपहर 1 बजकर 57 मिनट तक शॉपिंग की जा सकती है. वहीं, इस दिन प्रदोष व्रत पड़ना भी बेहद शुभ संकेत है.
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT