Updated on: 25 April, 2024 02:59 PM IST | mumbai
Hindi Mid-day Online Correspondent
बुधवार को संभाजीनगर में जरांगे-पाटिल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
जरांगे-पाटिल मराठा आरक्षण मुद्दे को लेकर काफी आक्रमक है.
Manoj Jarange Health: महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण की मांग कर रहे मनोज जरांगे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई. उन्हें आनन-फ़ानन में अस्पताल ले जाया गया है. उनकी सेहत खराब होने के बाद मनोज जरांगे का मराठवाड़ा क्षेत्र का दौरा रद्द कर दिया है. मिली ताजा जानकारी के अनुसार, बुधवार को संभाजीनगर में जरांगे-पाटिल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टर की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है. वह मराठवाड़ा क्षेत्र में धाराशिव में एक सभा में जाने वाले थे. उन्होंने येदेश्वरी मंदिर का दौरा किया लेकिन उनकी सेहत खराब हो गई. इस दौरान उन्हें बेचैनी की शिकायत हुई.
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
आपको बता दें, जरांगे-पाटिल मराठा आरक्षण मुद्दे को लेकर काफी आक्रमक है. इस मुद्दे को उजागर करने के लिए वह लगातार मराठवाड़ा क्षेत्र में दौरा कर रहे हैं. मराठा आरक्षण को लेकर मनोज जरांगे कई बार अनशन भी कर चुके हैं. मराठा आरक्षण के मुद्दे पर वह मराठा समुदाय से मिल रहे है और नागरिकों को समझा रहे हैं. जब वो बीड दौरे पर थे तभी उनकी हालत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.
अनिश्चितकालीन अनशन के बाद उन्होंने राज्य सरकार को मराठा समुदाय को आरक्षण देने का अल्टीमेटम दिया था. इसके बाद राज्य सरकार ने मराठों को 10 फीसदी आरक्षण की पेशकश की थी. इससे मनोज जरांगे नाखुश थे.
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT