बर्थडे सेलेब्रेशन के साथ-साथ अभिनेत्रियों ने शबाना आजमी के शानदार 50 साल के एक्टिंग करियर का जश्न भी मनाया.
फिल्म निर्माता फराह खान ने शबाना आज़मी के 50वें जन्मदिन के अवसर पर अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर और विद्या बालन के साथ एक खुशनुमा वीडियो शेयर किया.
इस जश्न के दौरान शबाना आजमी के घर उर्मिला और विद्या बालन के साथ एक छोटा रील वीडियो भी शूट किया. जिसमें वे दिग्गज अभिनेत्री का 74वां जन्मदिन खुशी-खुशी मना रही हैं.
फराह ने वीडियो पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा, `यहां बॉलीवुड की दो बेहतरीन डांसर हैं!! शबाना आजमी और विद्या बालन... और ओह... उर्मिला मातोंडकर भी हैं. शबाना को जन्मदिन की शुभकामनाएं" दिल वाले इमोजी के साथ.
वीडियो की शुरुआत फराह के यह कहने से होती है, "हम 50वें... लिविंग लीजेंड के 50वें जन्मदिन पर हैं, कोई और नहीं बल्कि शबाना आजमी। 50वां जन्मदिन, सच में?"
इससे पहले, उर्मिला ने अपने इंस्टाग्राम पर भी वरिष्ठ अभिनेत्री के साथ तस्वीरें साझा कीं. फिल्म ‘मासूम’ में शबाना और उर्मिला ने साथ काम किया था. वह इस फिल्म में उनकी बेटी की भूमिका में दिखाई दी थी.
ADVERTISEMENT