निकिता ने अपनी अद्भुत प्रतिभा और आत्मविश्वास से देशभर के 30 राज्यों से आए फाइनलिस्ट को कड़ी टक्कर दी.
फेमिना मिस इंडिया 2024 का ग्रैंड फिनाले बुधवार रात मुंबई में आयोजित किया गया, जिसमें बॉलीवुड की कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं.
पूर्व मिस इंडिया 2023 नंदिनी गुप्ता ने निकिता पोरवाल को ताज पहनाया, जबकि बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया ने उन्हें मिस इंडिया सैश पहनाकर सम्मानित किया.
इस दौरान निकिता काफी उत्साहित नजर आईं. फेमिना मिस इंडिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर निकिता की कई तस्वीरें साझा करते हुए उन्हें बधाई दी.
इस प्रतियोगिता में रेखा पांडे ने पहली रनर-अप और आयुषी ढोलकिया ने दूसरी रनर-अप का खिताब अपने नाम किया.
ग्रैंड फिनाले में जूरी पैनल में अनुषा दांडेकर, डांसर राघव जुयाल और अन्य प्रमुख हस्तियां शामिल थीं. फिनाले के दौरान निकिता की परफॉर्मेंस और उनके उत्तर ने दर्शकों और जजों का दिल जीत लिया.
निकिता पोरवाल एक बहुआयामी व्यक्तित्व की धनी हैं. वह एक थिएटर कलाकार, लेखक और पशु कल्याण की समर्थक हैं. उन्होंने 60 से अधिक नाटकों में अभिनय किया है और "कृष्ण लीला" नामक एक 250 पृष्ठों का नाटक भी लिखा है. उनकी कहानी कहने की कला और थिएटर के प्रति समर्पण उन्हें एक अनोखी पहचान देता है.
ADVERTISEMENT