Updated on: 25 October, 2023 04:44 PM IST | mumbai
महाराष्ट्र में दशहरे के त्योहार पर लोग एक दूसरे को शमी पत्र या आप्टे का पत्ता देते हैं। इसे लोकल भाषा में सोना भी कहा जाता है।
प्रतिकात्मक तस्वीर
महाराष्ट्र में दशहरे के त्योहार पर लोग एक दूसरे को शमी पत्र या आप्टे का पत्ता देते हैं। इसे लोकल भाषा में सोना भी कहा जाता है। वैसे तो शमी के पड़े और दशहरे पर इसके महत्व से जुड़ी कई कहानियां हैं लेकिन इस पेड़ के महत्व का जिक्र रामायण में भी किया गया है। इस पेड़ को घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का भी एहसास होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में पेड़-पौधों को लगाने से परिवार में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती हैं। हालांकि, कुछ पौधे बेहद शुभ माने जाते हैं। तब से लेकर आजतक इसे लाभदायक माना जाता है। इसी कड़ी आइए जानते हैं शमी के पौधे के ज्योतिषी लाभ क्या है।
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
पौधे से होती है धन की बचत
कई लोग पैसे कमाते हैं और बचत न कर पाने को लेकर परेशान रहते हैं। ऐसे में शमी का ये पेड़ आपकी धन बचाने में मदद कर सकता है। शमी का ये पौधा आप घर में लगा सकते हैं, इस पौधे के नीचे शनिवार को सुपारी गाड़ दें। सरसों के तेल का दिया, शाम को इस पेड़ के नीचे जला सकते हैं।
धन लाभ के लिए है फायदेमंद
शमी के पेड़ की पूजा और इसके नीचे दिया जलाने से धन लाभ होता है। इस पेड़ की पूजा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। शमी के पौधे के साथ ही तुलसी के पौधे पर भी घी का दिया जलाने से धन लाभ होता है। शमी पेड़ पर तांबे के लोटे से जल चढ़ाया जाता है। ऐसा करने से मेहनत का फल मिलता है।
कुछ पौराणिक कथाएं
ये भी कहा जाता है कि रावण के खिलाफ युद्ध शुरू करने से पहले, भगवान राम ने एक शमी के वृक्ष की पूजा की थी। तब से लेकर आज तक इसे लाभदायक माना जाता है। शमी के पेड़ से जुड़ी महाभारत की एक कहानी और प्रसिद्ध है। महाभारत के दौरान अर्जुन ने इसी पेड़ के नीचे अपने शस्त्र दबाए थे, जो सोने में बदल गया था।
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT