Updated on: 17 April, 2024 09:10 AM IST | mumbai
Ujwala Dharpawar
मुंबई और उसके उपनगरों में लगातार दूसरे दिन गर्मी का प्रकोप जारी रहा. उपनगरों में अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया.
16 वर्षीय छात्र अश्विनी विनोद रावते का निधन हुआ है.
Mumbai News: पालघर जिले के विक्रमगढ़ तालुका के केव (वेडगेपाडा) की एक छात्रा की लू लगने से मौत हो गई है. मिली जानकरी के अनुसार, 16 वर्षीय छात्र अश्विनी विनोद रावते, एसपी मराठे विद्यालय और जूनियर कॉलेज, दस नाका मनोर में 11वीं कक्षा में पढ़ती थी. कॉलेज से आने के बाद घर पर कोई नहीं होने के कारण वह अपने माता-पिता को ढूंढने के लिए खेत में चली गयी. मां खेत के नजदीक नदी पर कपड़े धोने गई थी और पिता मनोर बाजार गए थे. जब अश्विनी खेत में गई तो उसे चक्कर आ गया और वह खेत में ही गिर पड़ी. दोपहर के समय खेत में कोई नहीं होने के कारण अश्विनी लगभग दो घंटे तक धूप में पड़ी रही.`
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
खबर के अनुसार, अश्विनी की मां जब खेत से घर आई तो उसने बेटी की कॉलेज बैग दिखाई दिया, लेकिन अश्विनी कहीं नजर नहीं आई. इसके बाद अश्विनी की मां उसे ढूंढने के लिए वापस के खेत में गई. वहां पर अश्विनी बेहोश पड़ी हुई दिखी. इसके बाद अश्विनी को तुरंत मनोर के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. अश्विनी के अचानक निधन से उनके माता-पिता बेहद दुखी है और इलाके में मातम पसर गया है.
आपको बता दें, मुंबई और उसके उपनगरों में लगातार दूसरे दिन गर्मी का प्रकोप जारी रहा. उपनगरों में अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. मौसम विभाग ने बुधवार के लिए भी लू की चेतावनी जारी की है. मंगलवार को उपनगरों में साल का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया. क्षेत्रीय मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को उपनगरों (मुंबई मौसम) में अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से 6.3 डिग्री सेल्सियस अधिक था. रात में भी तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक 27.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया.
मौसम विभाग (मुंबई वेदर) के मुताबिक, 19 अप्रैल से दिन के तापमान में कमी आएगी. मौसम विशेषज्ञ ऋषिकेश अग्रे ने नवभारत टाइम्स को बताया, `बुधवार से दिन के तापमान में लगभग 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी, लेकिन रात में कोई राहत नहीं मिलेगी, रात का तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा.`
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT