Updated on: 09 March, 2024 08:11 PM IST | mumbai
Ujwala Dharpawar
विपक्ष सो रहा है तो वहीं भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी पूरी मेहनत से काम कर रहे हैं. मुंबई के छह लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव संचालन समिति की बैठकें अच्छी चल रही हैं.
भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव की पहली सूची भी घोषित कर दी.
इस अवसर पर बोलते हुए मुंबई भाजपा के अध्यक्ष (Mumbai BJP President) आशीष शेलार ने कहा, अन्य पार्टियों की तुलना में बीजेपी प्रचार के सभी मोर्चों पर आगे रही है और बीजेपी समाज के हर वर्ग तक पहुंची है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी ने मुंबई में महिला स्वयं सहायता समूहों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं जैसे सभी तत्वों से संपर्क और संवाद करने का काम किया है. प्रत्येक मतदान केंद्र पर कर्मियों के माध्यम से सुपर वॉरियर की सक्षम व्यवस्था स्थापित की गयी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोबारा चुनने के लिए हर कार्यकर्ता मेहनत कर रहा है. चुनाव संचालन समिति की बैठकें हो रही हैं. विपक्ष सो रहा है तो वहीं भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी पूरी मेहनत से काम कर रहे हैं. मुंबई के छह लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव संचालन समिति की बैठकें अच्छी चल रही हैं. योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया जा रहा है.`
विकसित भारत कोई नारा या स्लोगन नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का सपना है. भारत 2047 में अपनी आजादी का सौवां वर्ष पूरा करेगा जब भारत अविकसित या विकासशील नहीं तो एक विकसित देश होगा। ये 140 करोड़ भारतीयों का सपना है. उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उस सपने को पूरा करने का काम चल रहा है. भारतीय जनता पार्टी मुंबई के लोगों के लिए हमेशा आगे रही है. आधार कार्ड, मेडिकल चेकअप, डिजिटल इंडिया जैसी पहल को भारतीय जनता पार्टी के माध्यम से शहर में सौ से अधिक स्थानों पर सफलतापूर्वक लागू किया गया है. भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लिए आगे रही है. कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास, युवाओं और अल्पसंख्यकों से मित्रता जैसी गतिविधियाँ क्रियान्वित की जा रही हैं. मुंबईकरों की सेवा के लिए अगर कोई पार्टी सबसे पहले पहुंची है तो वह मोदी जी की भारतीय जनता पार्टी है.
दादर येथील मुंबई भाजपा कार्यालयाच्या आवारात डिजिटल प्रचार रथ उपक्रमाचा आज शुभारंभ करण्यात आला. आगामी लोकसभा निवडणुकीच्या पार्श्वभूमीवर मुंबई भाजपाने प्रचारात आघाडी घेतली असून आज सहा डिजिटल प्रचार रथांना झेंडा दाखवून रवाना करण्यात आले.
— ॲड. आशिष शेलार ( MODI KA PARIVAR ) (@ShelarAshish) March 9, 2024
डिजिटल प्रचार रथांच्या माध्यमातून मुंबईतील… pic.twitter.com/Cs0D5OPofg
भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव की पहली सूची भी घोषित कर दी. मुंबई भारतीय जनता पार्टी ने एक करोड़ चालीस लाख मुंबईकरों तक पहुंचने के लिए सूचना घटक दलों के साथ अभियान की सीधी शुरुआत के रूप में यह अभिनव पहल करने का निर्णय लिया है. इस बीच, छह भाजपा जिला अध्यक्ष चुनाव के आयोजक हैं. स्थानीय स्तर पर पार्षद, पदाधिकारी सक्रिय हैं.
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT