वर्षा गायकवाड ने अपने इस्तीफे में लिखा कि वे धारावी के लोगों की सेवा करते हुए बेहद गर्व महसूस करती हैं और उन्होंने अपने कार्यकाल में जनता की भलाई के लिए निरंतर काम किया है.
19 June, 2024 08:45 IST | MumbaiCongress big announcement: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राहुल गांधी के वायनाड सीट छोड़ने का सस्पेंस खत्म कर दिया है. उन्होंने ऐलान किया है कि राहुल गांधी वायनाड सीट छोड़ देंगे और रायबरेली सीट से सांसद बने रहेंगे.
18 June, 2024 03:46 IST | Mumbaiमिड-डे ने 16 जून को एक पुलिस अधिकारी के हवाले से रिपोर्ट की थी कि उम्मीदवार रविंद्र वाइकर के रिश्तेदार के पास एक फोन था जिसने ईवीएम को अनलॉक किया था.
17 June, 2024 09:59 IST | Mumbaiवनराई पुलिस ने मंगेश वसंत पांडिलकर, जो कि शिवसेना उम्मीदवार रवींद्र वाइकर के रिश्तेदार हैं, के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. वाइकर ने मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट को 48 वोटों के अंतर से जीता था.
15 June, 2024 09:19 IST | MumbaiRamdas Athawale: आगामी नगर निगम चुनाव को देखते हुए केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री एन. रामदास अठावले ने आश्वासन दिया कि विधानसभा चुनाव में रिपब्लिकन युवाओं को मौका दिया जाएगा. रिपब्लिकन युवाओं को सत्ता से ज्यादा संघर्ष को महत्व देना चाहिए। हमारा लक्ष्य सत्ता नहीं बल्कि सामाजिक परिवर्तन है. डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की रिपब्लिकन पार्टी का नीला झंडा हर गांव में पहुंचाएं. अन्याय के विरुद्ध संघर्ष की धार तेज़ रखें। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि संघर्षरत गणतांत्रिक युवाओं को सही समय पर सत्ता में हिस्सेदारी मिले.
25 February, 2024 02:12 IST | | Ujwala DharpawarRamdas Athawale Sankalp Melava 2024: रिपब्लिकन पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर एनडीए और महाराष्ट्र में महागठबंधन का अभिन्न अंग है. रिपब्लिकन पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में महागठबंधन के 45 सांसदों को चुनने के लिए प्रतिबद्ध है. राष्ट्रीय अध्यक्ष रिपब्लिकन पार्टी के केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री एन. रामदास अठावले ने किया. उनकी रिपब्लिकन पार्टी साउथ सेंट्रल मुंबई की ओर से चेंबूर के चंदन लॉन में आयोजित संकल्प सम्मेलन में शामिल हुए.
02 March, 2024 05:20 IST | | Ujwala DharpawarInternational Women`s Day 2024 Ulhasnagar: मुंबई के नजदीक उल्हासनगर में के टाऊन हॉल में जागतिक महिला दिवस मनाया गया. इस दौरान `शक्ती वंदन अभियान` कार्यक्रम का आयोजन किया गया. `शक्ती वंदन अभियान` कार्यक्रम बीजेपी नेता कुमार आयलानी के नेतृत्व में किया गया.
03 March, 2024 08:29 IST | | Ujwala DharpawarChhagan Bhujbal Nashik: महाराष्ट्र में सभी पार्टियां आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट चुकी हैं. ऐसे में नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री छगन भुजबल नाशिक में एक सभा संबोधित करते दिखाई दिए. इस दौरान उन्होंने कहा, `ओबीसी समुदाय में कई जातियों की उपजातियां हैं. अगर हम पर अन्याय हो रहा है तो हमें समाज के लिए मिलकर काम करना होगा.`
03 March, 2024 04:32 IST | | Ujwala Dharpawarयह लगभग तय है कि उद्धव ठाकरे की शिवसेना 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. शिवसेना यूबीटी चुनाव मैदान में कड़ी टक्कर देने की तैयारी कर चुकी है. महाराष्ट्र के पालघर जिले के नायगांव में इस संबंध में तैयारियां शुरू हो गई हैं. ऐसे में उद्धव ठाकरे समूह के कार्यकर्ताओं ने हल्दी कुंकू समारोह से लेकर वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान तक जैसे कार्यक्रम का आयोजन किया.
05 March, 2024 03:45 IST | | Ujwala DharpawarJalandar Sarode in Thackeray Group: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है और शिवसेना यूटीबी पार्टी ने बीजेपी के खिलाफ बिगुल बजा दिया है. लोकसभा चुनाव से पहले शिक्षा भारती संगठन के मुख्य कार्यकारी जालिंदर सरोदे कई पदाधिकारियों के साथ शिवसेना यूटीबी में शामिल हो गए. उनकी एंट्री उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में हुई.
06 March, 2024 10:21 IST | | Ujwala DharpawarPrakash Ambedkar Nerul: वंचित बहुजन अघाड़ी की ओर से नवी मुंबई के नेरुल में `सत्ता परिवर्तन महासभा` का आयोजन किया गया था. इस महासभा में विभिन्न पार्टी संगठनों के सैकड़ों नेता पार्टी में शामिल हुए. वंचित बहुजन अघाड़ी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट. प्रकाश अंबेडकर की मौजूदगी में कई लोग पार्टी में शामिल हुए.
07 March, 2024 08:42 IST | | Ujwala Dharpawarउद्धव ठाकरे गुट के कार्यकर्ता नायगांव में काफी एक्टिव रहते हैं. लोगों की मदत करने से लेकर कई तरह के कार्यक्रमों के आयोजन तक वह लोगों के बीच छाए रहते हैं. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शिवसेना UTB ने नायगांव में `वसई तालुका गर्ल्स सेना कप 2024` का आयोजन किया गया. इस दौरान महिला और युवती ने उत्साहित के साथ क्रिकेट मैच खेली.
07 March, 2024 07:40 IST | | Ujwala DharpawarLok Sabha Election 2024: आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए दिल्ली में मतदाताओं से समर्थन जुटाने के लिए आधिकारिक तौर पर पार्टी के प्रयास शुरू किए.
08 March, 2024 05:37 IST | | Ujwala DharpawarRamdas Athawale Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के चलते रिपब्लिकन पार्टी दलितों के बीच विभिन्न समूहों को एकजुट कर रही है. ऐसे में केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले ने कहा, `दलित एकता को मुस्लिम एकता का समर्थन करना चाहिए. हम देश भर में दलित मुसलमानों की एकता बना रहे हैं.` आज जोगेश्वरी पश्चिम में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से मुंबई उपाध्यक्ष सोहेल शेख के नेतृत्व में दलित मुस्लिम एकता परिषद का आयोजन किया गया. इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद दिखाई दिए.
08 March, 2024 08:14 IST | | Ujwala DharpawarUddhav Thackeray visit Shiv Sena (UBT) Shakha: महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी (MVA) के सहयोगियों के बीच सीट बंटवारे को लेकर बातचीत चल रही है। इस बीच लोकसभा चुनाव से पहले शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे जोर-शोर से प्रचार करते नजर आ रहे हैं. शनिवार को, ठाकरे ने एक के बाद एक कई शिवसेना (यूबीटी) शाखाओं का दौरा किया.
10 March, 2024 05:34 IST | | Ujwala Dharpawarलोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी `भारत जोड़ो न्याय यात्रा` निकाल रहे हैं. 11 मार्च को विश्राम के बाद 12 मार्च की दोपहर 2 बजे से यह यात्रा फिर से नंदुरबार से महाराष्ट्र में प्रवेश करेंगी. इस यात्रा को सफल बनाने के लिए महाराष्ट्र के कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार, बालासाहेब थोराट और वर्षा गायकवाड रविवार को महाराष्ट्र की डीजीपी रश्मि शुक्ला से मुलाकात की थी. सोमवार को वर्षा गायकवाड दादर के चैत्यभूमि में पहुंचकर संविधान रचयिता डॉक्टर बाबासाहेब आंबेडकर का आशीर्वाद लिया.
12 March, 2024 08:08 IST | | Ujwala DharpawarWrestler Chandrahar Patil join Uddhav Thackeray Shiv Sena (UBT): पहलवान चंद्रहार पाटिल सोमवार को शिवसेना (यूबीटी) में शामिल हो गए हैं. वह पश्चिमी महाराष्ट्र के सांगली से चुनाव लड़ सकते हैं. चंद्रहार पाटिल राज्य की शीर्ष कुश्ती प्रतियोगिता `महाराष्ट्र केशरी` के दो बार विजेता रह चुके हैं. वह उद्धव ठाकरे और संजय राउत की मौजूदगी में शिवसेना (यूबीटी) में शामिल हुए.
12 March, 2024 10:06 IST | | Ujwala DharpawarLok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में सियासी बयार तेज हो गई है. अब तक उद्धव ठाकरे के कई सांसद एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो चुके हैं. लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि कुछ निष्ठावान और वफादार शिवसैनिक ऐसे भी हैं जो उद्धव ठाकरे को मजबूती से उनके साथ खड़े हैं. हम बात कर रहे हैं नायगाव पूर्व के UBT के शिवसैनिकों की.
14 March, 2024 11:40 IST | | Ujwala Dharpawarमणिपुर से शुरू हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 6700 किमी की दूरी तय करने के बाद मुंबई के चैत्यभूमि पर समाप्त हुई. इस मौके पर राहुल गांधी डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर को प्रणाम किया और संविधान की प्रस्तावना पढ़ी. इससे पहले सुबह यात्रा भिवंडी से शुरू हुई और फिर कलवा, मुंब्रा, ठाणे, भांडुप, सायन, धारावी होते हुए दादर स्थित चैत्यभूमि पहुंची. भारत जोड़ो यात्रा का मुंबई में जगह-जगह हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया गया.
16 March, 2024 10:15 IST | | Ujwala Dharpawarलोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल महाराष्ट्र में आखिरकार बज चुका है। लोकसभा के लिए मतदान प्रक्रिया महाराष्ट्र में 5 चरणों में होगी. महाराष्ट्र में 19 अप्रैल से 20 मई तक पांच चरणों में मतदान प्रक्रिया आयोजित की जाएगी. इसका परिणाम 4 जून को घोषित किया जाएगा. ऐसे में पिछले कुछ महीनों से, उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र में शिवसेना की विभिन्न शाखाओं का दौरा कर रहे हैं.
17 March, 2024 11:36 IST | | Ujwala Dharpawarलोकसभा चुनाव 2024 के चलते 14 जनवरी 2024 से मणिपुर से शुरू हुई कांग्रेस की `भारत जोड़ो न्याय यात्रा` शनिवार (16 मार्च) को समाप्त हो गई. इसके बाद आज रविवार को राहुल गांधी ने मुंबई में पदयात्रा की. यह पदयात्रा सुबह साढ़े आठ बजे शुरू हुई. इस पदयात्रा से जुड़ी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं.
17 March, 2024 03:07 IST | | Ujwala DharpawarSeema Shivaji Gutte Joins Congress Party.: लोकसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के दावेदारों की संख्या बढ़ती जा रही है. आम आदमी पार्टी की महिला प्रदेश अध्यक्ष सीमा शिवाजी गुट्टे ने तिलक भवन में महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया. इस समय नाना पटोले ने सीमा गुट्टे का कांग्रेस परिवार में जोरदार तरीके से स्वागत किया.
20 March, 2024 10:10 IST | | Ujwala DharpawarLok Sabha Chunav 2024: अमरोहा के बसपा सांसद कुंवर दानिश अली ने कांग्रेस ज्वाइन किया है. दानिश अली ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कर इसकी जानकारी दी हैं. माना जा रहा है कि कुंवर दानिश अली अमरोहा से कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं.`
21 March, 2024 09:41 IST | | Ujwala DharpawarUddhav Thackeray Visit Buldhana: शिवसेना (यूबीटी) चीफ उद्धव ठाकरे ने इन दिनों बुलढाणा जिले में जनसभा को संबोधित करते हुए नजर आ रहे हैं. वह इस दौरे के दौरान बीजेपी पर जमकर हमला बोला करते हुए दिखाई दिए. ठाकरे ने बुलढाणा लोकसभा दौरे में कहा, `बीजेपी जो लोगों को डराने और पार्टी तोड़ने का काम करती है. उनमें औरंगजेब की मानसिकता है.`
21 March, 2024 08:43 IST | | Ujwala Dharpawarशिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को कहा कि उनकी पार्टी मराठा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज छत्रपति शाहू महाराज को लोकसभा चुनाव 2024 में विजयी बनाने के लिए उनके साथ रैली करेगी. हालांकि महा विकास अघाड़ी (एमवीए) ने चुनावों के लिए अपनी सीट-बंटवारे की व्यवस्था को अभी तक अंतिम रूप नहीं दिया है. ठाकरे ने ऐलान किया कि शाहू महाराज दक्षिण-पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर से विपक्षी गठबंधन के उम्मीदवार होंगे.
22 March, 2024 02:20 IST | | Ujwala DharpawarVarsha Gaikwad on Freezing Congress Bank Accounts: मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड पार्टी के बैंक खाते फ्रीज होने पर बीजेपी की आलोचना करती दिखाई दी. मुंबई में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए गायकवाड ने कहा, `जब लोकसभा चुनाव की घोषणा हुई तो मोदी सरकार ने कांग्रेस पार्टी की आर्थिक हालत खराब के लिए उसके सभी बैंक खाते फ्रीज कर दिए. ईडी, सीबीआई और बीजेपी कार्यकर्ताओं की मदद से, आयकर विभाग की मदद से मोदी सरकार ने कांग्रेस पार्टी का अकाउंट ब्लॉक कर दिया है.`
23 March, 2024 08:13 IST | | Ujwala DharpawarDevendra Fadanavis Holi Celebration: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने सोमवार को अपने परिवार के साथ होली का जश्न धूमधाम से मनाया. लोकसभा चुनाव के बीच उपमुख्यमंत्री ने अपने परिवार के लिए समय निकल कर होली सेलेब्रेट की. फडणवीस होली से जुड़ी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.
26 March, 2024 08:14 IST | | Ujwala DharpawarBhayandar News: भायंदर (पश्चिम) में सोमवार को भायंदर नगर सेवा संघ द्वारा `कुस्ती क्रीड़ा महोत्सव` का आयोजन किया गया था. इस दौरान कुश्ती के मैदान में पहलवानों की रोमांचक लड़ाई देखने को मिली. इस कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतियोगियों ने जोरदार प्रदर्शन किया. `कुस्ती क्रीड़ा महोत्सव` में मुख्य अथिति के तौर पर बीजेपी नेता संजीव गणेश नाईक (Sanjeev Ganesh Naik) दिखाई दिए.
26 March, 2024 10:21 IST | | Ujwala DharpawarShivaji Adhalrao Patil Join NCP: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) से पहले महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) को बड़ा झटका लगा है. उनके वरिष्ठ नेता शिवाजी आढळराव पाटील ने उनका साथ छोड़ते हुए अजित पवार का दामन थम लिया है. पाटिल ने एनसीपी में प्रवेश किया हैं.
27 March, 2024 09:27 IST | | Ujwala Dharpawarभंडारा गोंदिया लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत पडोले की उम्मीदवारी दाखिल की गई है. इस समय नाना पटोले ने कहा, `नरेंद्र मोदी ने साल 2014 में जनता से बहुत सारे वादे किए थे, सत्ता में आने के बाद महंगाई कम करेंगे, हर साल दो करोड़ नौकरियां देंगे, किसानों की आय दोगुनी करेंगे, विदेश से काला धन लाओ और सबके खाते में 15-15 लाख डालो लेकिन मोदी ने इनमें से कोई भी वादा पूरा नहीं किया`
27 March, 2024 07:37 IST | | Ujwala DharpawarChhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti: `जय भवानी-जय शिवजी` हिंदुत्व के गौरव, धर्म के संस्थापक सिद्ध पुरुष और करोड़ों देशभक्तों के प्रेरणास्रोत श्रीमंत छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती आज मनाई जा रही है. ऐसे में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे छत्रपति शिवाजी महाराज को नमन करने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पहुंचे.
28 March, 2024 06:09 IST | | Ujwala DharpawarChhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti: नायगांव पूर्व में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती बेहद खास तरीके से मनाई गई. इस खास मौके पर उद्धव ठाकरे गुट कार्यकर्ताओं बेहद उत्साहित नजर आए. नायगांव के परेरा नगर के शाखा प्रमुख मंगेश चव्हाण ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई.
28 March, 2024 03:53 IST | | Ujwala DharpawarLok Sabha Election 2024: NDA और MVA महाराष्ट्र में अब तक दो बड़े गठबंधन थे लेकिन प्रकाश आंबेडकर अब तीसरे गठबंधन की तैयारी में है. खबर के अनुसार, MVA ने प्रकाश आंबेडकर को सिर्फ सिर्फ 3 सीट का ऑफर दिया था. इसके बाद बात बिगड़ी और विवाद खुलकर सामने आ गया. ऐसे में वंचित बहुजन आघाड़ी (वीबीए) के अध्यक्ष प्रकाश आंबेडकर ने शुक्रवार को मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की.
30 March, 2024 08:27 IST | | Ujwala Dharpawarपूर्व लोकसभा अध्यक्ष शिवराज पाटिल की बहू डॉ. अर्चना चाकुरकर ने लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले कांग्रेस से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शमिल हो गई.
30 March, 2024 03:15 IST | | Ujwala DharpawarCongress Alliance got Bhimshakti Support: मुंबई स्थित चेंबूर के नालंदा हॉल में भीमशक्ति के पदाधिकारियों की बैठक हुई. कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रभारी रमेश चेन्निथला ने बैठक को ऑनलाइन संबोधित किया. बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए चंद्रकांत हंडोरे ने कहा कि `भीमशक्ति कांग्रेस गठबंधन का समर्थन कर रही है.`
30 March, 2024 05:28 IST | | Ujwala Dharpawarलोकसभा चुनाव 2024 के लिए कुछ सप्ताह में मतदान शुरू होने वाला है. ऐसे में खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण राज्य मंत्री छगन भुजबल ने येवला शहर को पानी की आपूर्ति करने वाले येवला भंडारण टैंक का निरीक्षण किया. उन्होंने संबंधितों को निर्देश दिये कि पानी की कमी की स्थिति को देखते हुए इस प्रकार योजना बनायी जाये कि बारिश तक पानी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहे.
02 April, 2024 09:08 IST | | Ujwala Dharpawarशिवसेना (शिंदे गुट) विधायक प्रकाश सुर्वे लोकसभा चुनाव 2024 से पहले काफी एक्टिव हो गए है. ऐसे में बीते दिन सुर्वे मागाठाणे विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 संभाजीनगर, दहिसर (पूर्व) में जनता के बीच उनकी समस्या हल करते दिखाई दिए.
02 April, 2024 12:17 IST | | Ujwala DharpawarYavatmal Washim Lok Sabha:लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज चुका है. चुनाव के लिए नामांकन फॉर्म भरने के लिए अब सिर्फ तीन दिन बचे हैं. नामांकन दाखिल करने से पहले देशमुख ने बड़ी रैली निकाली, जिसमें शिवसेना (UTB) के युवा नेता आदित्य ठाकरे एनसीपी-सपा विधायक रोहित पवार, कांग्रेस नेता माणिकराव ठाकरे सहित कई कार्यकर्ता और नेता मौजूद दिखे. इस दौरान शक्ति प्रदर्शन भी किया गया.
03 April, 2024 01:47 IST | | Ujwala DharpawarLok Sabha Election 2024: कंगना रनौत से लेकर सुरेश गोपी से लेकर गोविंदा तक, कई फिल्मी हस्तियां आगामी चुनाव में चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं.
04 April, 2024 12:13 IST | | Tanu Chaturvediचुनाव आयोग ने शुक्रवार को कहा कि वह लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने की योजना बना रहा है. फोटोज़: पीटीआई
05 April, 2024 05:37 IST | | Tanu ChaturvediLokSabha Election 2024: भंडारा-गोंदिया महाराष्ट्र की 48 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है. लोक सभा चुनाव के चलते भंडारा-गोंदिया लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी ने डाॅ. प्रशांत यादवराव पडोले को उम्मीदवारी दी है. ऐसे में शुक्रवार को भंडारा में एक सार्वजनिक बैठक का आयोजन किया गया था.
06 April, 2024 11:03 IST | | Ujwala DharpawarTMC Protest Today At Election Commission Office: सोमवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेताओं को दिल्ली पुलिस ने उस समय हिरासत में ले लिया, जब वे सीबीआई, एनआईए, ईडी और आयकर विभाग के प्रमुखों को बदलने की मांग को लेकर चुनाव आयोग के कार्यालय के बाहर धरना दे रहे थे.
09 April, 2024 08:20 IST | | Ujwala Dharpawarलोकसभा चुनाव 2024 से पहले, विपक्षी महा विकास अघाड़ी (MVA) ने मंगलवार को अपने सीट-बंटवारे समझौते की घोषणा की, जिसके तहत शिवसेना (UBT) 21 लोकसभा सीटों, कांग्रेस 17 और NCP (एसपी) 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.
09 April, 2024 03:36 IST | | Ujwala Dharpawarगुड़ी पाड़वा के खास मौके पर शिवसेना (UTB) के विधायक आदित्य ठाकरे ने दाऊदी बोहरा समाज के 53वें धर्मगुरु डॉ. सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन से मुलाकात की.
11 April, 2024 12:38 IST | | Ujwala DharpawarMaharashtra Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए शिवसेना (यूबीटी) ने उत्तर पश्चिम मुंबई से अमोल कीर्तिकर को टिकट दिया है। जिसके चलते कीर्तिकर काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं. जीत का परचम लहराने के लिए वह लगातार लोगों से मिल रहे हैं, उनकी समस्याएं सुन रहे हैं और समस्या का समाधान करने की कोशिश कर रहे हैं.
11 April, 2024 02:55 IST | | Ujwala Dharpawarपालघर लोकसभा उम्मीदवार भारती कांबडी के लिए प्रचार करने के लिए शुक्रवार को शिव सेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) बोईसर पहुंचे. ठाकरे ने शिवसेना (यूबीटी) उम्मीदवार भारती कामडी का समर्थन करने के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस पर भी जोरदार हमला बोला.
13 April, 2024 07:20 IST | | Ujwala DharpawarLoksabha Elections 2024: महाराष्ट्र के भंडारा लोकसभा के साकोली में लोकसभा चुनाव के लिए पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा, `कांग्रेस सत्ता में आई तो किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा, खेती को जीएसटी से छूट दी जाएगी.`
14 April, 2024 08:27 IST | | Ujwala DharpawarAmbedkar Jayanti 2024: नाशिक में आज भारत रत्न डाॅ. बाबासाहेब अंबेडकर की 133वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है. महाराष्ट्र सरकार में मंत्री छगन भुजबल ने भी भुजबल फार्म स्थित अपने कार्यालय में बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया.
14 April, 2024 01:51 IST | | Ujwala DharpawarBJP Launches Manifesto: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार सुबह लोकसभा चुनाव 2024 के लिए `मोदी की गारंटी` थीम के साथ `संकल्प पत्र` नाम से अपना घोषणापत्र जारी किया. घोषणापत्र विकास, महिला कल्याण और `विकसित भारत` के दृष्टिकोण पर केंद्रित है.
14 April, 2024 02:26 IST | | Ujwala DharpawarLok Sabha Elections 2024: कांग्रेस के नागपुर लोकसभा उम्मीदवार विकास ठाकरे, जो केंद्रीय मंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता नितिन गडकरी के खिलाफ खड़े हैं, उनकी चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी बाबासाहेब अंबेडकर के संविधान को बचाने के लिए लड़ रही है जो 140 करोड़ भारतीयों के अधिकारों की रक्षा करता है.
15 April, 2024 09:27 IST | | Ujwala Dharpawarभाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर परोक्ष हमला करते हुए, शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी का `ज्वलंत मशाल` चुनाव चिन्ह देश में निरंकुश शासन को राख में बदल देगा. तस्वीरें/आशीष राजे
16 April, 2024 06:19 IST | | Tanu Chaturvediमुंबई के कांदिवली उपनगर स्थित दामू नगर में उत्कर्ष विकास मंडल (वार्ड नंबर 26) ने उत्साह से डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की 133वीं जयंती मनाई. इस खास मौके पार मागाठाणे विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रकाशदादा सुर्वे ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई.
16 April, 2024 10:51 IST | | Ujwala Dharpawarमुंबई के कांदिवली के हनुमान नगर में भारतीय जनता पार्टी वार्ड क्रमांक 28 की ओर से भारतरत्न डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर की तीन दिवसीय जयंती समारोह का आयोजन भाजपा उपाध्यक्ष सुधीर शिंदे की अध्यक्षता में धूमधाम से हुआ.
16 April, 2024 09:52 IST | | Ujwala DharpawarLok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रचार के आखिरी दिन गढ़चिरौली चिमूर लोकसभा क्षेत्र के महाविकास अघाड़ी के आधिकारिक उम्मीदवार डॉ. नामदेव किरसान के प्रचार के लिए आज पूरे गढ़चिरौली शहर से पांच किलोमीटर की रैली निकाली गई. भीषण गर्मी के बावजूद कांग्रेस ने पूरे जोश के साथ प्रचार किया.
17 April, 2024 03:36 IST | | Ujwala DharpawarUtkarsha Rupwate Join VBA: शिरडी लोकसभा सीट से महा विकास गठबंधन (MVA) से उम्मीदवार नहीं मिलने के कारण कांग्रेस नेता उत्कर्षा रूपवते नाराज थी. इसके बाद अब इससे जुड़ी एक अहम खबर समाने आ रही है. कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के बाद उत्कर्षा रूपवते ने वंचित बहुजन अघाड़ी में प्रवेश किया है.
18 April, 2024 10:06 IST | | Ujwala DharpawarSupriya Sule Vs Sunetra Pawar: अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार (Sunetra Pawar) पुणे की बारामती से चुनावी मैदान में उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. NCP से नामांकन दाखिल करने से पहले सुनेत्रा पवार ने भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर को नमन किया.इसके अलावा दगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर में पति अजित पवार संग पूजा-अर्चना की.
18 April, 2024 03:31 IST | | Ujwala DharpawarPraniti Shinde Nomination: सोलापुर लोकसभा क्षेत्र से महाविकास अघाड़ी की उम्मीदवार प्रणीति शिंदे ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले की मौजूदगी में अपनी उम्मीदवारी का आवेदन दाखिल किया. प्रणीति शिंदे की उम्मीदवारी दाखिल करने से पहले सोलापुर लोकसभा क्षेत्र में सार्वजनिक बैठक और एक भव्य रैली आयोजित किया था.
19 April, 2024 11:23 IST | | Ujwala DharpawarLok Sabha Elections 2024: अजित, विजय सेतुपति, रजनीकांत, धनुष और अन्य अभिनेता शुक्रवार को वोट डालने पहुंचे.
19 April, 2024 01:36 IST | | Tanu ChaturvediLok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चुनाव प्रचार जारी है. साथ ही पहले चरण के लिए मतदान पूरा हो चुका है. दूसरे चरण के लिए मतदान की तैयारी में सभी पार्टियां लगी हैं. लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण में देश के 13 राज्यों की 89 सीटों पर मतदान होना है. इस कड़ी में हम आपको बताएंगे उन हॉट सीट्स के बारे में जहां दूसरे चरण के चुनाव होने हैं. साथ ही इन सीट्स पर कौन सा जाना माना चेहरा चुनावी मैदान में उतरा है.
20 April, 2024 04:45 IST | | Tanu ChaturvediBuldhana Lok Sabha: बुलढाणा लोकसभा क्षेत्र के महायुति के उम्मीदवार प्रतापराव जाधव के लिए आयोजित जाहिर सभा में कई बड़े नेता शामिल होते दिखाई दिए. सभा के दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने कहा, `विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए लगातार प्रयासरत मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं ने आम भारतीयों के जीवन में बदलाव ला दिया है.`
21 April, 2024 05:26 IST | | Ujwala DharpawarMahavir Jayanti 2024: महावीर जयंती पर नवी मुंबई में गाजे-बाजे के साथ रैली निकली. इस रैली में जैन समाज से जुड़े कई लोग शामिल होते दिखाई दिए. भाजपा नेता संदीप नाईक इस दौरान आशीर्वाद लेते दिखाई दिए.
22 April, 2024 08:34 IST | | Ujwala DharpawarUddhav Thackeray in Narendra Khedekar campaign rally: बुलढाणा लोकसभा में महाविकास अघाड़ी के उम्मीदवार नरेंद्र खेडेकर के प्रचार के लिए रविवार शाम खामगांव में सभा हुई. इस दौरान शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सभा को सबोधित किया और उम्मीदवार नरेंद्र खेडेकर को वोट करने की अपील की.
22 April, 2024 09:02 IST | | Ujwala DharpawarMushtaq Antulay Join NCP Ajit Pawar: महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव 2024 से पहले पूर्व सीएम एआर अंतुले के दामाद मुश्ताक अंतुले अजित गुट की एनसीपी में शामिल हुए.
22 April, 2024 03:04 IST | | Ujwala Dharpawarसोमवार को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए औरंगाबाद सीट से उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (UBT) नेता चंद्रकांत खैरे और महाराष्ट्र के मंत्री संदीपन भुमरे ने नामांकन पत्र दाखिल किया. इस दौरान युवा नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि देश की जनता विपक्षी दलों द्वारा बनाए गए इंडिया गठबंधन के साथ है.
23 April, 2024 08:29 IST | | Ujwala DharpawarLok Sabha elections 2024: महाविकास अघाड़ी के उम्मीदवार संजय जाधव के प्रचार के लिए शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे परभणी पहुंचे थे. मंगलवार शाम को परभणी स्टेडियम में एक सार्वजनिक सभा का आयोजन किया गया था.भारी बारिश के बीच उद्धव ठाकरे ने सभा को संबोधित किया. साथ ही मोदी सरकार की आलोचना की.
24 April, 2024 09:22 IST | | Ujwala DharpawarRahul Gandhi attacks Modi government: राहुल गांधी महाराष्ट्र के सोलापुर में लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार किया. इस दौरान राहुल गांधी ने भाजपा, आरएसएस और मोदी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने दावा किया कि `भारतीय जनता पार्टी, नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संविधान और लोकतंत्र को नष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं.`
25 April, 2024 09:58 IST | | Ujwala DharpawarCongress Candidate List: कांग्रेस पार्टी ने चार बार की विधायक रही वर्षा गायकवाड को अपना आधिकारिक उम्मीदवार घोषित कर दिया है. उम्मीदवारी की इस दौड़ में गायकवाड ने दो वरिष्ठ नेता आरिफ नसीम खान और भाई जगताप को पीछे छोड़ दिया है.
26 April, 2024 12:20 IST | | Ujwala DharpawarAkola Lok Sabha Election 2024: शुक्रवार सुबह 7 बजे से अकोला लोकसभा क्षेत्र में मतदान शुरू हो गया है. इस दौरान नये मतदाताओं में खास उत्साह देखने मिला. वंचित बहुजन अघाड़ी (VBA) के प्रमुख प्रकाश आंबेडकर अपनी पत्नी अंजली आंबेडकर के साथ मतदान करने पहुंचे. इस दौरान बीजेपी नेता अनुप धोत्रे भी मतदान करते नजर आए.
26 April, 2024 01:05 IST | | Ujwala DharpawarShivaji Kalge Loksabha Candidate: लातूर निर्वाचन क्षेत्र के कांग्रेस उम्मीदवार शिवाजी कालगे के लिए प्रचार करने के लिए उदगीर में प्रियंका गांधी ने एक सभा की. इस दौरान पर प्रियंका गांधी केंद्र सरकार पर हमला करती दिखाई दी.
28 April, 2024 08:24 IST | | Ujwala DharpawarSunita Kejriwal Road Show: सुनीता केजरीवाल ने 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए पूर्वी दिल्ली क्षेत्र में AAP के कुलदीप कुमार के प्रचार के लिए नई दिल्ली में रोड शो किया. इस दौरान बड़ी संख्या में उनके समर्थक उनके साथ जुड़ते दिखाई दिए.
28 April, 2024 09:56 IST | | Ujwala DharpawarSunil Tatkare Lok Sabha Election Phase 3: महाराष्ट्र में पहले और दूसरे चरण के मतदान के बाद तीसरे फेज को लेकर नेताओं ने तैयारियां शुरू कर दी है. तीसरे चरण के लिए 7 मई को मतदान होगा. ऐसे में राकांपा के प्रदेश अध्यक्ष और रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार, सांसद सुनील तटकरे ने दाभोल जिले में सभा को संबोधित किया.
28 April, 2024 12:16 IST | | Ujwala Dharpawarशिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की ओर से संजय दीना पाटिल मंगलवार को मुंबई उत्तर पूर्व निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए नामांकन करने पहुंचे. वह नामांकन के लिए विक्रोली पहुंचे थे.
30 April, 2024 07:06 IST | | Tanu ChaturvediLok Sabha Elections 2024: मुंबई उत्तर मध्य निर्वाचन क्षेत्र के लिए भारत अघाड़ी की उम्मीदवार वर्षा गायकवाड ने मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया. इससे पहले वह दादर में डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर का आशीर्वाद लेने पहुंची, फिर सिद्धिविनायक के दर्शन किए, शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे का अभिनंदन किया, साथ ही माहिम दरगाह, माहिम चर्च जाकर प्रार्थना की.
01 May, 2024 09:14 IST | | Ujwala DharpawarMaharashtra Day 2024: महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर आज महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अपने पार्टी नेताओं के साथ मिलकर संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन के लिए बलिदान देने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान उन्होंने कहा, जिन लोगों ने मुंबई के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी, उन्हें याद कर उनके सलामी देना हमारा कर्तव्य है.`
01 May, 2024 10:39 IST | | Ujwala DharpawarLok Sabha Elections 2024: लातूर लोकसभा क्षेत्र से वंचित बहुजन अघाड़ी पार्टी की तरफ से नरसिंहराव उदगीरकर को उम्मीदवारी मिली है. ऐसे में प्रकाश आंबेडकर लातूर में एक प्रचार सभा संबोधित करते दिखाई दिए. इस दौरान प्रकाश आंबेडकर न सिर्फ मोदी सरकार बल्कि कांग्रेस पर भी निशाना साधा.
02 May, 2024 02:56 IST | | Ujwala DharpawarLok Sabha Elections 2024: महाविकास अघाड़ी की उम्मीदवार भारती कामडी ने पालघर लोकसभा के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया. उस वक्त शिवसेना यूबीटी के नेता और पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे मौजूद थे. इस मौके पर जोरदार शक्ति प्रदर्शन हुआ. रैली में सैकड़ों शिवसेना (UBT) कार्यकर्ता शामिल हुए.
03 May, 2024 11:22 IST | | Ujwala Dharpawarलोकसभा चुनाव 2024 के लिए शुक्रवार को नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवारों में भाजपा के मुंबई उत्तर मध्य से उम्मीदवार उज्ज्वल निकम, मुंबई उत्तर पश्चिम से शिवसेना उम्मीदवार रवींद्र वायकर और अभिनेता अजाज खान शामिल थे. (तस्वीरें/समीर आबेदी)
03 May, 2024 06:15 IST | | Tanu ChaturvediSanjay Nirupam Joins Shiv Sena: कांग्रेस से निकाले जाने के बाद संजय निरुपम अपना नया राजनीतिक ठिकाना ढूंढ लिया है. वह आज एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना में शामिल हो गए हैं. करीब दो दशक बाद संजय निरुपम की शिवसेना में वापसी हुई है.
04 May, 2024 08:12 IST | | Ujwala DharpawarLok Sabha elections 2024: शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग जिले के कंकावली में लोकसभा चुनाव 2024 की रैली को संबोधित की. इस दौरान शिवसेना (यूबीटी) उम्मीदवार विनायक राउत के लिए ठाकरे ने प्रचार किया.
04 May, 2024 01:26 IST | | Ujwala Dharpawarप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि एनडीए सरकार ने भ्रष्ट ताकतों को बेनकाब कर दिया है और भ्रष्टाचार में शामिल सभी लोगों को अगले पांच साल में कानून के तहत कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा.
04 May, 2024 07:12 IST | | Tanu ChaturvediVijay Karanjkar joins Shiv Sena: महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे की पार्टी को एक और झटका लगा है. नाशिक जिला प्रमुख विजय करंजकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में शिवसेना में शामिल हो गए.
06 May, 2024 06:31 IST | | Ujwala DharpawarLok Sabha Election 3rd Phase Voting: लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के लिए 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) के 93 निर्वाचन क्षेत्रों में आज सुबह से मतदान शुरू हो गया. महाराष्ट्र में उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता अजीत पवार ने अपनी पत्नी सुनेत्रा पवार और मां के साथ मतदान किया.
07 May, 2024 11:45 IST | | Ujwala DharpawarLok Sabha Election 2024: राजेंद्र ढेड्या गावित (Rajendra Dhedya Gavit) ने बीजेपी में वापसी की है. दादर के भाजपा कार्यालय में उनका बीजेपी (BJP) में वापसी के दौरान स्वागत किया गया.
07 May, 2024 02:25 IST | | Tanu ChaturvediUddhav Thackeray: मंगलवार को शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने जलगांव में एक बड़ी चुनावी सभा को संबोधित किया. ठाकरे इस दौरान महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के लोकसभा उम्मीदवार करण पाटिल पवार का समर्थन करने पहुंचे थे. सभा के दौरान उद्धव ठाकरे ने कहा, `भारत के लोग सिर्फ मोदी सरकार नहीं, बल्कि भारत के लिए सरकार चाहते हैं.`
08 May, 2024 08:27 IST | | Ujwala Dharpawarप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को तेलंगाना के करीमनगर जिले के वेमुलावाड़ा में श्री राज राजेश्वर स्वामी देवस्थानम में पूजा-अर्चना की (तस्वीरें/पीटीआई)
08 May, 2024 04:26 IST | | Tanu ChaturvediMaharashtra Lok Sabha Elections: मावल लोकसभा क्षेत्र में शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे पार्टी के उम्मीदवार संजोग वाघेरे को चुनावी टिकिट मिला है. गुरूवार को आदित्य ठाकरे ने एक रोड शो के जरिए म्मीदवार संजोग वाघेरे को वोट करने की अपील की.
10 May, 2024 09:31 IST | | Ujwala DharpawarArvind Kejriwal Bail: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत मिल गई है. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें एक जून तक अंतरिम जमानत दी है. कोर्ट ने केजरीवाल को 2 जून को सरेंडर करने को कहा है. ऐसे में आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं के बीच में उत्साह दिखाई दिया.
10 May, 2024 08:01 IST | | Ujwala DharpawarLok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रणनीतिक गठबंधन के महत्व पर जोर देते हुए राकांपा और शिवसेना के नेताओं को लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस के साथ विलय करने के बजाय अजित पवार और एकनाथ शिंदे के साथ गठबंधन करने पर विचार करने का सुझाव दिया. तस्वीरें/पीटीआई
11 May, 2024 10:54 IST | | Ujwala DharpawarLok Sabha Elections 2024: शिवसेना महागठबंधन के उम्मीदवार सांसद हेमंत गोडसे के प्रचार के लिए मंत्री छगन भुजबल की मौजूदगी में भव्य बाइक रैली निकाली गई.
11 May, 2024 12:37 IST | | Ujwala Dharpawarअक्षय तृतीया दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (आप) नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए बहुत शुभ रहा. सुप्रीम कोर्ट ने सीएम केजरीवाल को चुनाव प्रचार के लिए अंतरिम जमानत दे दी है. ऐसे में मुंबई में भी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. आम आदमी पार्टी की मुंबई अध्यक्ष प्रीति शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ लोकल ट्रेनों में यात्रियों से बात की और उनसे इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों को वोट देने की अपील की.
11 May, 2024 06:23 IST | | Ujwala DharpawarPriyanka Gandhi Vadra Nandurbar: शनिवार को प्रियंका गांधी वाड्रा ने महाराष्ट्र के नंदुरबार में एक चुनावी रैली की. सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनावी भाषणों को खोखला करार दिया और जमकर निशाना साधा.
12 May, 2024 08:01 IST | | Ujwala DharpawarLok Sabha Elections 2024: शनिवार को कांग्रेस नेता सांसद शशि थरूर और शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष और उत्तर मध्य मुंबई से भारत अघाड़ी की उम्मीदवार वर्षा गायकवाड के लिए प्रचार किया. इस दौरान यह सभी जीप रैली का हिस्सा बनते दिखाई दिए.
12 May, 2024 09:01 IST | | Ujwala DharpawarUddhav Thackeray: शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने रविवार को शहर में लोकसभा चुनाव 2024 से पहले मुंबई दक्षिण मध्य निर्वाचन क्षेत्र का दौरा किया और एक विशाल रैली को संबोधित किया.
13 May, 2024 08:15 IST | | Ujwala DharpawarLok Sabha Elections 2024: रविवार शाम को मुंबई उत्तर-पश्चिम लोकसभा क्षेत्र से उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (UBT) के उम्मीदवार अमोल कीर्तिकर की प्रचार सभा हुई. इस दौरान भारी संख्या में उनके समर्थक पहुंचे थे.
13 May, 2024 09:28 IST | | Ujwala DharpawarPM Modi Nomination: नरेंद्र मोदी (नरेंद्र मोदी) ने मंगलवार यानी आज वाराणसी (वाराणसी) लोकसभा सीट से तीसरी बार अपनी उम्मीदवारी दाखिल की है. पीएम मोदी साल 2014 से लगातार तीसरी बार वाराणसी से चुनाव लड़ रहे हैं. नामांकन में कई राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और सांसद-विधायक शामिल हुए.
14 May, 2024 01:40 IST | | Ujwala Dharpawarप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से नामांकन दाखिल किया है. नामांकन से पहले मोदी ने दशाश्वमेध घाट पर गंगा पूजा की थी. इसके साथ ही काल भैरव मंदिर में आशीर्वाद भी लिया. इससे जुड़ी कुछ तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं.
14 May, 2024 02:51 IST | | Ujwala DharpawarLok sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुंबई, ठाणे में 20 मई को होने वाले मतदान के लिए प्रचार कर रहे हैं. इस सिलसिले में मोदी का आज मुंबई के घाटकोपर में रोड शो भी है. अंधेरी ईस्ट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम के लिए ये रोड शो कर रहे हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि वह श्रीकांत शिंदे के समर्थन में भी मुंबई रोड शो करने वाले हैं.
15 May, 2024 03:48 IST | | Tanu ChaturvediLok Sabha Election 2024: गुरुवार को मुंबई के बोरीवली (पूर्व) में लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कस्तूरबा पुलिस स्टेशन द्वारा रूट मार्च निकाला गया. (तस्वीरें/ सतेज शिंदे)
16 May, 2024 02:45 IST | | Tanu ChaturvediLok Sabha Elections 2024: उद्धव ठाकरे, सुप्रिया सुले और संजय राउत ठाणे में MVA उम्मीदवार राजन विचारे के लिए ठाणे में चुनाव प्रचार किया.
17 May, 2024 09:32 IST | | Ujwala DharpawarLok Sabha Elections 2024: 20 मई को महाराष्ट्र की बाकी 13 सीटों पर मतदान कराया जाएगा. प्रचार का शनिवार को आखिरी दी था. प्रचार के आखिरी दिन दादर समेत कई जगहों पर पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे जोर शोर से रैली करते दिखाई दिए. इसी बीच ठाकरे परिवार मुंबई स्थित मुंबा देवी के दर्शन के लिए पहुंचे.
19 May, 2024 09:06 IST | | Ujwala DharpawarMaharashtra Elections 2024 Phase 5: लोकसभा चुनाव का पांचवां चरण शुरू हो गया है. मुंबई शहर में भी आज मतदान हो रहा है. कई सेलिब्रिटीज को सुबह-सुबह वोट डालने के लिए पहुंचते देखा गया.
20 May, 2024 10:43 IST | | Ujwala DharpawarLok sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पांचवें चरण के मतदान के दौरान कई बॉलीवुड सितारे सोमवार को मुंबई में वोट डालने के लिए निकले, इसके अलावा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत कई वीवीआईपी नेताओं ने भी मतदान किया है. यहां देखिए उनके शानदार फोटोज़....
20 May, 2024 12:03 IST | | Tanu ChaturvediLok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के 5वें चरण का मतदान जोरों पर चल रहा है. महाराष्ट्र में पांचवें चरण के चुनाव के लिए सुबह से ही लोग मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं. आज मुंबई की छह लोकसभा सीटों के 99,38,621 लाख मतदाता अपना कीमती वोट डालेंगे सुबह 7 बजे मतदान शुरू होने के बाद से ही कई मतदाता कतार में नजर आ रहे हैं. साथ ही सखी मतदान केंद्र पिंक बूथ के रूप में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.
20 May, 2024 11:30 IST | | Ujwala DharpawarLok Sabha Election 2024: वोट देने पहुंचे आपके चहेते सितारे. यहां देखिए लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण में मतदान के दौरान उनकी फोटोज़....
20 May, 2024 12:08 IST | | Tanu ChaturvediLok Sabha Elections 2024 Phase 5: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सोमवार को मुंबई के कई हिस्सों में मतदान केंद्रों पर अच्छा मतदान हुआ. कई नेताओं ने मतदान किया. साथ ही लोगों से वोट करने की अपील की. इनमें उद्धव ठाकरे, वर्षा गायकवाड जैसे नाम शामिल हैं. (फोटोज- Atul Kamble, Sameer Markande, Satej Shinde)
20 May, 2024 01:02 IST | | Ujwala DharpawarLok Sabha elections 2024: मुंबई में आज लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान हुआ. इस दौरान कई बॉलीवुड सुपरस्टार मतदान कंद्रों पर देखने को मिले, लेकिन सभी की निगाहें दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पर टिकी दिखीं. इस दौरान प्रेग्नेंट अभिनेत्री बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई.
20 May, 2024 08:58 IST | | Ujwala DharpawarDelhi Election 2024: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक रैली के दौरान मंगलवार को इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार कन्हैया कुमार के समर्थन में चुनावी प्रचार किया. चुनावी प्रचार करने के लिए वह भजनपुरा पंहुचे.
22 May, 2024 12:30 IST | | Ujwala DharpawarDelhi Election politician casting vote For Lok Sabha Election 2024: आज दिल्ली में 6वें चरण का मतदान हो रहा है. इसके लिए लगातार नेता वोटिंग के लिए पहुंच रहे हैं. राहुल गांधी भी अपनी मां सोनिया गांधी, अरविंद केजरीवाल, प्रियंका गांधी वाड्रा दिल्ली में अपना वोट डालने पहुंचे. खबरों की मानें तो दिल्ली में 11 बजे तक पूरे देश में 26 प्रतिशत तक मतदान हुआ है.
25 May, 2024 12:00 IST | | Tanu ChaturvediINDIA Alliance Delhi Meeting Update: लोकसभा चुनाव 2024 के सभी चरणों के मतदान खत्म होने के बाद अब देश की जनता के साथ-साथ नेताओं को भी 4 जून को आने वाले नतीजों का इंतजार है. ऐसे में शनिवार (1 जून) को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दिल्ली स्थित आवास पर विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. ब्लॉक की बैठक हुई.
02 June, 2024 08:26 IST | | Ujwala DharpawarLok Sabha Election Result Day 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के चुनावी नतीजे आज यानी 4 जून को घोषित होने वाले हैं. इसके लिए वोटों की गिनती सुबह से ही चल रही है. मुंबई के कई इलाकों में लोगों ने सामूहिक रूप से इस रिजल्ट को देखने के लिए व्यवस्था की है. सभी मिलजुल कर लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व मना रहे हैं. यहां फोटोज़ में देखिए कि कैसे लोग एक साथ रिजल्ट देख रहे हैं.
04 June, 2024 12:20 IST | | Tanu ChaturvediLok Sabha Chunav 2024 Results: महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती मंगलवार सुबह शुरू हुई, जहां शिवसेना और राकांपा गुट और सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस राजनीतिक वर्चस्व के लिए जोर-आजमाइश कर रहे हैं. Pics/Sameer Abedi
04 June, 2024 03:17 IST | | Ujwala Dharpawarमहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को दावा किया कि विपक्ष का यह दुष्प्रचार कि भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए संविधान बदल देगा और उम्मीदवारों की घोषणा में देरी के कारण शिवसेना और उसके सहयोगियों को कुछ सीटों पर हार का सामना करना पड़ा. तस्वीरें/समीर आबेदी
04 June, 2024 09:08 IST | | Tanu ChaturvediLok Sabha election result 2024: लोकसभा चुनाव के नतीजों पर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने इंडिया अलायंस को लेकर प्रेस कांफ्रेंस की. उन्होंने कहा कि आम जनता ने अपनी ताकत क्या है वो दिखा दी है. उन्होंने अपनी उंगली की ताकत बता दी है. दिल्ली में 5 जून को होने वाली बैठक में वो जाएंगे, जहां पीएम पद के चेहरे को लेकर बैठक होनी है.
04 June, 2024 11:01 IST | | Tanu ChaturvediVarsha Gaikwad News: मुंबई उत्तर मध्य लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी वर्षा गायकवाड़ ने शानदार जीत हासिल की हैं. इस समय कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का मौहोल बना हुआ है.
05 June, 2024 12:37 IST | | Ujwala DharpawarCongress meets Governor: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल रमेश बैस से मुलाकात की और राज्य में सूखे और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की.
12 June, 2024 10:02 IST | | Ujwala DharpawarUddhav Thackeray Press conference: लोकसभा चुनाव 2024 में महाविकास अघाड़ी (एमवीए) की जीत से उत्साहित शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार को विपक्षी गठबंधन महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव साथ में मिलकर चुनाव लड़ेगा इसकी घोषणा की है. मुंबई के वाईबी चव्हाण सेंटर में हुई बैठक में एनसीपी के शरद पवार, शिवसेना के उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद थे. (Uddhav Thackeray announces assembly elections with Maha vikas Aghadi)
15 June, 2024 06:05 IST | | Tanu ChaturvediADVERTISEMENT