Updated on: 20 February, 2024 07:40 PM IST | mumbai
Hindi Mid-day Online Correspondent
सोमवार सुबह कर्जत में एक सड़क दुर्घटना में पदयात्रा पर निकली एक जैन साधवी और उनकी सेविका की मौत हो गई और उनके साथ चल रहे समूह का एक सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गया. रायगढ़ के कर्जत पुलिस ने दूध वाहन के चालक (40) को गैर इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है.
हादसे में मारे गए साध्वी मौलिक पूरणश्रीजी और उनकी सेविका लता संदीप ओसवाल.
सोमवार सुबह कर्जत में एक सड़क दुर्घटना में पदयात्रा पर निकली एक जैन साधवी और उनकी सेविका की मौत हो गई और उनके साथ चल रहे समूह का एक सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गया. रायगढ़ के कर्जत पुलिस ने दूध वाहन के चालक (40) को गैर इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है.
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
पुलिस के मुताबिक, घटना सोमवार 19 फरवरी सुबह 5.30 बजे की है. साध्वी मौलिक पूरणश्रीजी सहित कुल 12 लोग कर्जत से नेरल तक पैदल जा रहे थे. एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “उनकी पदयात्रा के दौरान, नेरल से कर्जत की ओर आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी. इस हादसे में साध्वी और उनकी सेविका लता संदीप ओसवाल की मौत हो गई. जबकि, दीपाली संजय ओसवाल गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें पनवेल के महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां उनका इलाज चल रहा है.” पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिनकी हादसे में मौत हुई उन साध्वी का नाम लता और दीपाली सेविका हैं.
कर्जत पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक सुरेंद्र गराड ने दुर्घटना में दो लोगों की मौत, घायल होने और गिरफ्तारी की पुष्टि की और कहा, "मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच चल रही है." कर्जत पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या के लिए सजा) के तहत मामला दर्ज किया है. एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “पुलिस ने सबसे पहले एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया क्योंकि दुर्घटना के बाद चालक मौके से भाग गया. सीसीटीवी फुटेज की मदद से गाड़ी और ड्राइवर का पता लगाने की कोशिश की गई.देर शाम तक वाहन का पता तुर्भे,नवी मुंबई में चला.वहां से ड्राइवर 40 वर्षीय रविशंकर सेन को गिरफ्तार कर लिया गया. वाहन तुर्भे का है और उसने कहा कि वह ज्यादातर दूध की ढुलाई वाले मार्ग पर यात्रा करता है.”
इस बीच,समुदाय में एक संदेश प्रसारित किया गया जिसमें खोपोली सकल श्री संघ के सभी गणमान्य व्यक्तियों से दुखद निधन पर विचार करते हुए सोमवार को दोपहर 1 बजे से अपनी दुकानें बंद रखने का अनुरोध किया गया.
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT