होम > बिस्पोक स्टोरीज़ स्टूडियो > शिक्षा > आर्टिकल > अभय भुतडा फाउंडेशन ने शिवसृष्टि को दिया अपना समर्थन; अब महिलाओं और छात्रों को मिलेगी निःशुल्क प्रवेश की सुविधा

अभय भुतडा फाउंडेशन ने शिवसृष्टि को दिया अपना समर्थन; अब महिलाओं और छात्रों को मिलेगी निःशुल्क प्रवेश की सुविधा

Updated on: 06 May, 2026 03:43 PM IST | Mumbai
Bespoke Stories Studio | bespokestories@mid-day.com

Abhay Bhutada Foundation की पहल से Shivsrushti में 1 मई–27 जून 2026 तक महिलाओं और बच्चों के लिए निःशुल्क प्रवेश।

Abhay Bhutada Foundation.

Abhay Bhutada Foundation.

अभय भुतडा फाउंडेशन ने अपने संस्थापक एवं अध्यक्ष, सीए अभय भुतडा की अगुवाई में सांस्कृतिक और ऐतिहासिक शिक्षा को लोगों के लिए सुलभ बनाने के उद्देश्य से एक पहल की घोषणा की है, जिसके तहत १ मई से २७ जून २०२६ तक शिवसृष्टि में प्रवेश निःशुल्क रहेगा। शिवसृष्टि छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और विरासत को समर्पित है, जो कहानियों को बयां करने के अलावा अपनी प्रदर्शनियों और संवाद पर आधारित तरीकों से लोगों को इतिहास का गहराई से अनुभव कराती है।


इस पहल के तहत, महिलाएं और १८ साल से कम उम्र के छात्र बिना किसी शुल्क के इस थीम पार्क में प्रवेश कर सकते हैं, और इस प्रकार यह गर्मियों की छुट्टियों में माताओं और बच्चों के लिए एक साथ घूमने-फिरने और इतिहास को करीब से जानने का एक बेहतरीन मौका है। फाउंडेशन के आर्थिक सहयोग से शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य, लोगों के लिए पार्क तक पहुंचने में आने वाली रूकावटों को कम करना है, ताकि परिवार भारत की सांस्कृतिक धरोहर को जानने-समझने के लिए एक साथ सार्थक समय बिता सकें। बच्चों के साथ आने वाले माता-पिता और अभिभावक, पहले से बुकिंग करके अपनी यात्रा की योजना बना सकते हैं, ताकि छुट्टियों के दौरान उन्हें किसी परेशानी का सामना न करना पड़े और यात्रा का शानदार अनुभव मिले।

यह पहल अभय भुतडा फाउंडेशन द्वारा इस प्रोजेक्ट के लिए दिए जा रहे लगातार आर्थिक सहयोग पर आधारित है। साल २०२५ में, फाउंडेशन की ओर से ५० लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई, और इसके बाद ७५ लाख रुपये का अतिरिक्त योगदान भी दिया गया, जिसके चलते सीमित अवधि के लिए टिकट की कीमतें घटकर ५० रुपये हो गईं। इसके चलते १.५ लाख से ज़्यादा लोगों ने शिवसृष्टि का अनुभव किया, जिससे यह साबित होता है कि अगर कीमतें कम हो तो आने वाले लोगों की संख्या में काफ़ी बढ़ोतरी हो सकती है। यह मौजूदा पहल महिलाओं और बच्चों के लिए पूरी तरह से निःशुल्क प्रवेश की सुविधा उपलब्ध कराकर इस प्रयास को और आगे बढ़ाती है।


इस मौके पर जाने-माने उद्यमी, समाजसेवी और टैब ग्लोबल वेंचर्स तथा अभय भुतडा फाउंडेशन के अध्यक्ष, सीए अभय भुतडा ने कहा, “शिवसृष्टि को हम लगातार सहयोग दे रहे हैं और इसके पीछे हमारा उद्देश्य बस सांस्कृतिक शिक्षा को ज़्यादा सुलभ बनाना है। पिछले साल हमारी इस पहल को लोगों की भरपूर तारीफ मिली, जिसके बाद हमें लगा कि महिलाओं और बच्चों के लिए मुफ़्त प्रवेश की सुविधा देकर इस पहल को एक कदम और आगे बढ़ाना ज़रूरी है। हम उम्मीद करते हैं कि इस पहल से ज़्यादा से ज़्यादा परिवार, खासकर माताएँ और बच्चे गर्मियों की छुट्टियों में यहाँ आकर इतिहास को करीब से महसूस कर सकेंगे और उसे बेहतर ढंग से जान सकेंगे।”

शिवसृष्टि की टीम ने फाउंडेशन के सहयोग के लिए अपना आभार व्यक्त किया, जिसके बाद अब यहाँ महिलाओं और १८ साल से कम उम्र के बच्चों के लिए प्रवेश निःशुल्क हो गया है, जो माताओं और बच्चों के लिए साथ मिलकर गर्मी की छुट्टियों में घूमने और इतिहास को जानने का एक बेहतरीन अवसर बन गया है। इस पहल से जाहिर है कि फाउंडेशन लोगों के लिए सांस्कृतिक स्थलों तक पहुँच के दायरे को बढ़ाने के इरादे पर अटल है, और इसके योगदान ने शिवसृष्टि जैसे अनुभवों को समाज के हर तरीके के लिए सुलभ बनाने तथा बड़ी संख्या में लोगों तक पहुँचाने में बेहद अहम भूमिका निभाई है।

अभय भुतडा फाउंडेशन का परिचय

अभय भुतडा फाउंडेशन की स्थापना साल २०२३ में हुई थी, जो समाज के पिछड़े तबके के लोगों को आगे बढ़ाने, उनकी शिक्षा और तरक्की के लिए समर्पित है। कम समय की मदद के बजाय दूरगामी असर डालने पर ध्यान देते हुए, हर पहल को इस तरह तैयार किया गया है कि वह लंबे समय तक चले और उसके परिणाम सकारात्मक हों। इस फाउंडेशन का पूरा खर्च सीए अभय भुतडा बिना किसी बाहरी मदद के खुद ही उठाते हैं और यह फाउंडेशन शिक्षा, खेलकूद और हमारी संस्कृति को सुरक्षित रखने वाले कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर मदद करता है। बहुत ही कम समय में, संस्था की नेक कोशिशों ने पूरे महाराष्ट्र में लाखों लोगों की जिंदगी पर सकारात्मक असर डाला है, जिससे सार्थक और स्थायी बदलाव आया है।

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy. OK