होम > बिस्पोक स्टोरीज़ स्टूडियो > आयोजन > आर्टिकल > हरियाणा ने बदल दी मनोरंजन की परिभाषा: STAGE ने 2026 स्लेट वीडियो के साथ रचा इतिहास

हरियाणा ने बदल दी मनोरंजन की परिभाषा: STAGE ने 2026 स्लेट वीडियो के साथ रचा इतिहास

Updated on: 16 February, 2026 05:28 PM IST | Mumbai
Bespoke Stories Studio | bespokestories@mid-day.com

STAGE ने रोहतक में 2026 स्लेट लॉन्च किया, 62+ टाइटल और AI फिल्म के साथ हरियाणवी कंटेंट को नया मुकाम।

STAGE OTT

STAGE OTT

हरियाणा के मनोरंजन जगत के लिए यह पल ऐतिहासिक बन गया, जब STAGE ने अपना 2026 स्लेट वीडियो रोहतक में पूरी हरियाणवी फिल्म और म्यूज़िक इंडस्ट्री के सामने भव्य रूप से रिलीज़ किया। इस मौके पर मौजूद दिग्गज कलाकारों, क्रिएटर्स और इंडस्ट्री प्रतिनिधियों ने एक सुर में कहा - “म्हारा हरियाणा बॉलीवुड तै कम है के!” स्लेट वीडियो देखने के बाद हॉल में मौजूद हर चेहरे पर गर्व और हैरानी साफ झलक रही थी। कई कलाकारों ने प्रतिक्रिया दी -  “ईब्ब बणी ना बात… आग्गे स्वाद है!”


हरियाणा के एंटरटेनमेंट में बड़ा बदलाव :

STAGE का 2026 स्लेट वीडियो इस बात का स्पष्ट संकेत है कि हरियाणा में मनोरंजन देखने और बनाने का तरीका तेज़ी से बदल रहा है। वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे STAGE ऐप एंटरटेनमेंट-फर्स्ट सोच के साथ हरियाणवी कंटेंट को एक नए स्तर पर ले जा रहा है। 2026 में STAGE पर 62 से ज्यादा नए टाइटल रिलीज़ होंगे, जो कंटेंट की विविधता, क्वालिटी और स्केल - तीनों में एक नया बेंचमार्क सेट करेंगे।


बड़े चेहरे, बड़ा विज़न :

2026 स्लेट में कई नए और बड़े चेहरों की मौजूदगी ने इंडस्ट्री का ध्यान खींचा। स्लेट वीडियो में Randeep Hooda को भी फीचर किया गया है, जो STAGE के बढ़ते कद और भरोसे को दर्शाता है। आने वाले साल में STAGE ऐप पर
 Ashok Pathak, Yashpal Sharma, Pankaj Berry, Riddhima Tiwari, KD, Aman Jaaji, Harsh Gehlot, Vijay Verma, Vicky Kajla, Rajesh Singhpuria और Pradeep Duhan जैसे कई नाम दर्शकों को अलग-अलग जॉनर में नज़र आएंगे।

मजबूत कंटेंट लाइन-अप :

STAGE के 2026 स्लेट में Ajooba, Cab Killer, Dhaani, Vaada, Chidibaaz, Saaya, Khooni Kokh, Dujvar 2, Kesh Tantra और Mahapunarjanm 2 जैसे दमदार टाइटल शामिल हैं।
यह कंटेंट एक ही प्लेटफॉर्म पर एक्शन, हॉरर, फैमिली ड्रामा, थ्रिलर और इमोशनल स्टोरीटेलिंग का पूरा पैकेज पेश करेगा।

सिर्फ फिल्में नहीं, हर फॉर्मेट में एंटरटेनमेंट :

STAGE ऐप पर दर्शकों को अब सिर्फ फिल्में ही नहीं मिलेंगी, बल्कि हर हफ्ते रिलीज़ होने वाली टीवी सीरियल जैसी लॉन्ग सीरीज़, और 2–2 मिनट के माइक्रोड्रामा भी देखने को मिलेंगे - जो आज की तेज़-रफ्तार ऑडियंस की पसंद को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं।

AI से बनेगा इतिहास :

STAGE हरियाणा में AI से बनने वाली फिल्मों की भी शुरुआत करने जा रहा है। इसकी पहली AI फिल्म “दादा छोटूराम” की जीवनी पर आधारित होगी - जो टेक्नोलॉजी और लोकल इतिहास के अनोखे संगम का उदाहरण बनेगी।

रीजनल से ग्लोबल की ओर :

STAGE के फाउंडर्स के मुताबिक, “STAGE अब सिर्फ एक रीजनल ऐप नहीं रहेगा। यह हरियाणा और भारत की मिट्टी से निकली कहानियों को ग्लोबल लेवल तक पहुंचाने का मंच बनेगा। ”आज STAGE के लिए कंटेंट सिर्फ हरियाणा के लोकल क्रिएटर्स ही नहीं, बल्कि मुंबई से आए बड़े क्रिएटर्स भी हरियाणा में आकर बना रहे हैं - जो इस प्लेटफॉर्म की बढ़ती ताकत और भरोसे को दर्शाता है।

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy. OK