होम > बिस्पोक स्टोरीज़ स्टूडियो > आयोजन > आर्टिकल > 26 जनवरी को मुम्बई में हुआ ऐतिहासिक "कुश्ती का महादंगल", रामदास अठावले, गोपाल शेट्टी, मुकेश ऋषि सहित कई हस्तियां रहीं उपस्थित

26 जनवरी को मुम्बई में हुआ ऐतिहासिक "कुश्ती का महादंगल", रामदास अठावले, गोपाल शेट्टी, मुकेश ऋषि सहित कई हस्तियां रहीं उपस्थित

Updated on: 27 January, 2026 05:20 PM IST | Mumbai
Bespoke Stories Studio | bespokestories@mid-day.com

गणतंत्र दिवस पर मुंबई में कुश्ती का महादंगल 2026 का भव्य आयोजन, देश के शीर्ष पहलवानों और गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी।

कुश्ती का महादंगल

कुश्ती का महादंगल

गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को श्री विलासराव देशमुख मैदान, लोखंडवाला, कांदिवली पूर्व मुम्बई में "कुश्ती का महादंगल" का सफ़ल और भव्य आयोजन किया गया. गौरवशाली भारतीय खेल परंपरा को आगे बढ़ाने की दिशा में ये महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ. 


कुश्ती का महादंगल 2026 के मुख्य अतिथि श्री रामदास अठावले केंद्रीय राज्य मंत्री, माननीय श्री गिरीश महाजन जी (जलसंसाधन मंत्री, महाराष्ट्र सरकार), कांदिवली पूर्व विधानसभा क्षेत्र के विधायक अतुल भातखलकर, श्री संजय उपाध्याय विधायक, बोरीवली, मुम्बई के दिंडोशी विधानसभा में MLC माननीय श्री राजहंस सिंह, 
पूर्व एमपी गोपाल शेट्टी, ऐक्टर मुकेश ऋषि, भोजपुरी सिंगर संजय यदुवंशी, दीपानीता पत्रा सहित कई हस्तियां शामिल हुई. इस महा मुकाबले के संरक्षक नरसिंह यादव और शिल्पी यादव हैं जिनके द्वारा ये प्रमोट किया जा रहा है. नासिर हुसैन और सुप्रतीक सेन द्वारा इस कॉन्सेप्ट को साकार किया गया. 


यह महादंगल एक बड़े विज़न की शुरुआत है. पूरे साल महादंगल सीरीज़ जिसमें भारत के शीर्ष पहलवान शामिल होंगे। परंपरा और विरासत को आगे बढ़ाते हुए यहां भारतीय कुश्ती एक बार फिर सेंटर स्टेज पर नजर आई. यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर आप Mahadangal26 के माध्यम से इस खूबसूरत सफ़र से जुड़ सकते हैं. 

भारतीय कुश्ती के इस ऐतिहासिक उत्सव में मराठा वारियर्स, एमपी महावीरस, यूपी योद्धास और शेर ए पंजाब जैसी टीमें शामिल हुईं. नरसिंह फाउंडेशन और नागरिक संरक्षण दल द्वारा आयोजित कुश्ती का महादंगल में महाराष्ट्र केसरी पृथ्वीराज पाटिल और पंजाब केसरी करणदीप सिंह सहित देश के शीर्ष पहलवान शामिल हुए।

विधायक संजय उपाध्याय ने कहा कि "कुश्ती का महा दंगल लीग बहुत बड़ा हिट रहा. मैं 26 जनवरी को कुश्ती की परंपरा को फिर से शुरू करने के लिए नरसिंह यादव और उनकी टीम को शुभकामनाएं देता हूं। युवाओं का जोश और पहलवानों की भागीदारी यह बताती है कि मुंबई में कुश्ती का दौर सच में फिर से शुरू हो गया है."

मुकेश ऋषि ने भी कुश्ती की लोकप्रियता का जिक्र किया और इस तरह के आयोजन को महत्वपूर्ण बताया.

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy. OK