Updated on: 17 June, 2026 04:09 PM IST | Mumbai
Bespoke Stories Studio
जानें क्या आपका लाइफ कवर पर्याप्त है। टर्म इंश्योरेंस कैलकुलेटर से सही बीमा राशि और परिवार की सुरक्षा तय करें।
Term Insurance Calculator.
सिर्फ जीवन बीमा लेना ही काफी नहीं है, बल्कि आपका बीमा कवर इतना होना जरूरी है जो परिवार की वास्तविक आर्थिक जरूरतों को पूरा कर सके। अगर आपका मौजूदा कवर आपकी आय (इनकम), लोन, बच्चों की पढ़ाई और रोजमर्रा के खर्चों के मुकाबले कम है, तो आप अंडर-इंश्योर्ड हो सकते हैं। यही कारण है कि बीमा लेने से पहले टर्म इंश्योरेंस कैलकुलेटर आपके काम आ सकता है। यह सही कवर और अनुमानित प्रीमियम समझने में मदद करता है ताकि आप सोच-समझकर फैसला ले सकें।
सीधे शब्दों में कहें तो अंडर-इंश्योर्ड वह व्यक्ति होता है जिसका बीमा कवर उसकी वित्तीय ज़िम्मेदारियों को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं होता।
वित्तीय भाषा में, अंडर-इंश्योरेंस का मतलब है कि आपके पास जीवन बीमा तो है, लेकिन उसका कवर इतना कम है कि आपकी अनुपस्थिति में वह आपके परिवार के खर्चों, कर्जों और भविष्य के लक्ष्यों को पूरा नहीं कर सकता। लोग अक्सर टैक्स बचाने या सिर्फ निवेश के नजरिए से छोटी बीमा पॉलिसियां खरीद लेते हैं, और यह मानकर निश्चिंत हो जाते हैं कि उनका परिवार सुरक्षित है। लेकिन वास्तविकता में, एक छोटा कवर संकट के समय आपके परिवार के लिए कम पड़ सकता है।
मान लीजिए आपकी सालाना इनकम ₹10 लाख है, घर का लोन ₹40 लाख है, साथ में दो बच्चों की पढ़ाई का खर्च अलग और आपके पास सिर्फ ₹25 लाख का बीमा कवर है। तो ऐसे में आप अंडर-इंश्योर्ड हैं क्योंकि यदि भविष्य में आपको कुछ हो जाता है तो आपका बीमा कवर (₹25 लाख) आपके परिवार को सपोर्ट नहीं कर पाएगा। बीमा कवर हमेशा आपकी वार्षिक आय का 10 –15 गुना होना चाहिए।
अगर दुर्भाग्यवश परिवार के मुख्य कमाने वाले सदस्य को कुछ हो जाता है, तो एक अपर्याप्त बीमा कवर परिवार को गंभीर वित्तीय संकट में डाल सकता है। इसके मुख्य खतरे इस प्रकार हैं:
अंडर-इंश्योरेंस जानबूझकर की जाने वाली गलती नहीं है। इसके पीछे कुछ आम कारण हैं जो हम अक्सर अनदेखा कर देते हैं:
आप अंडर-इंश्योरेंस हैं या नहीं, यह जानना कोई मुश्किल काम नहीं है। वित्तीय विशेषज्ञ अक्सर `ह्यूमन लाइफ वैल्यू` (HLV) या आय के नियम का पालन करने की सलाह देते हैं। एक सामान्य नियम के अनुसार, आपका जीवन बीमा कवर आपकी वार्षिक आय का कम से कम 10 से 15 गुना होना चाहिए।
उदाहरण के लिए, अगर आपकी सालाना आय 10 लाख रुपये है, तो आपका बेस कवर कम से कम 1 करोड़ से 1.5 करोड़ रुपये के बीच होना चाहिए। हालांकि, यह केवल एक बुनियादी नियम है। सटीक गणना के लिए आपको इन बातों को ध्यान में रखना होगा:
इस तरह, सही जीवन बीमा कवर का कैलकुलेशन केवल एक अनुमान नहीं, बल्कि आपकी वर्तमान जरूरतों, भविष्य के लक्ष्यों और वित्तीय जिम्मेदारियों का संतुलित एनालिसिस है, जो आपको और आपके परिवार को लंबे समय तक आर्थिक सुरक्षा प्रदान करता है।
ऊपर बताई गई कैलकुलेशन को खुद से कागज़-कलम पर करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। क्योंकि इसमें महंगाई दर और ब्याज दरों जैसे कई जटिल फैक्टर्स शामिल होते हैं। यहीं पर तकनीक आपकी सबसे अच्छी दोस्त बनकर सामने आती है।
मैनुअल गणना की गलतियों से बचने के लिए एक विश्वसनीय टर्म इंश्योरेंस कैलकुलेटर का उपयोग करना सबसे समझदारी भरा कदम है। आइये जानते है यह कैसे काम करता है:
राहुल की उम्र 35 साल है। वे एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं और सालाना ₹12 लाख कमाते हैं। घर पर पत्नी और दो बच्चे हैं; पत्नी घर संभालती है, यानी परिवार की आमदनी पूरी तरह राहुल पर निर्भर है। कुछ साल पहले उन्होंने एक घर खरीदा था, जिसका अभी ₹35 लाख का लोन बाकी है। दोनों बच्चों की आगे की पढ़ाई पर करीब ₹20 लाख का खर्च भी है।
राहुल को लगता है कि वे वित्तीय रूप से सुरक्षित हैं क्यूंकि उन्होंने कुछ साल पहले ₹30 लाख का बीमा कवर लिया था। उनका परिवार सुरक्षित है यह सोचकर वे निश्चिंत हैं। एक दिन उन्होंने टर्म इंश्योरेंस कैलकुलेटर में अपनी सारी जानकारी, जैसे आय, घरेलू खर्च, होम लोन, बच्चों की शिक्षा, और रिटायरमेंट तक के बाकी साल, भरी। कैलकुलेटर के हिसाब से राहुल के परिवार को असल में ₹1.5 करोड़ के कवर की ज़रूरत है। यानी उनका मौजूदा ₹30 लाख का कवर, असली ज़रूरत का महज़ 20% है। यही है अंडर-इंश्योरेंस का सच जो सही तरह से कैलकुलेटर का इस्तेमाल करके सामने आता है।
सही कवर तय करने का एक तरीका यह है कि पहले अपनी सालाना इनकम और बाकी कामकाजी वर्षों को देखें, फिर बकाया लोन, बच्चों की शिक्षा जैसे भविष्य के लक्ष्य और परिवार के नियमित खर्च जोड़ें। इसके बाद अगर आपके पास पहले से कोई जीवन बीमा है, तो उसे कुल जरूरत से घटाकर कमी का पता लगाया जा सकता है। कवर की सही जरूरत समझने के साथ-साथ यह भी उतना ही जरूरी है कि उसे प्रभावित करने वाले कारकों को समझा जाए, क्योंकि यही तय करते हैं कि आपको उस कवर के लिए कितना प्रीमियम देना होगा और कौन-सी पॉलिसी आपके लिए सबसे उपयुक्त रहेगी।
प्रीमियम को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारकों में उम्र, स्वास्थ्य, लिंग, धूम्रपान की आदत, पेशा, चुनी गई कवर राशि और प्रीमियम भुगतान अवधि शामिल हैं। आम तौर पर कम उम्र में पॉलिसी लेने पर प्रीमियम अमाउंट कम रहता है, जबकि धूम्रपान, पहले से मौजूद बीमारी या जोखिम वाले पेशे आपके प्रीमियम को बढ़ा सकते हैं।
इसलिए सही तरीका यह नहीं है कि सबसे सस्ता प्लान चुन लिया जाए। बेहतर तरीका यह है कि ऐसा टर्म इंश्योरेंस चुना जाए जो आपके परिवार की वास्तविक जिम्मेदारियों को कवर करे और जिसका प्रीमियम लंबे समय तक आराम से भरा जा सके।
अगर आप सच में जानना चाहते हैं कि आप अंडर-इंश्योर्ड हैं या नहीं, तो अनुमान लगाना बंद करें और एक विश्वसनीय टर्म इंश्योरेंस कैलकुलेटर का इस्तेमाल करें। बस अपने बिज़ी शेड्यूल से कुछ मिनट निकालें, और अपनी वित्तीय सुरक्षा की असली तस्वीर देखें। आपका परिवार आपकी सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी है और उन्हें सही सुरक्षा देना आपके प्यार का सबसे प्रैक्टिकल सबूत है। आज ही सही टर्म इंश्योरेंस चुनें, पर्याप्त कवर लें और अपने परिवार का भविष्य सुरक्षित करें।
जब आपका जीवन बीमा कवर इतना कम हो कि आपकी अनुपस्थिति में वह आपके परिवार के भविष्य के खर्चों, कर्जों और वित्तीय लक्ष्यों को पूरा करने के लिए नाकाफी हो, तो उस स्थिति को अंडर-इंश्योरेंस कहा जाता है।
एक सामान्य नियम के अनुसार, आपका लाइफ कवर आपकी वर्तमान वार्षिक आय का कम से कम 10 से 15 गुना होना चाहिए। इसमें आपके भविष्य के लक्ष्य और मौजूदा देनदारियां (जैसे होम लोन) भी जुड़नी चाहिए।
यह स्मार्ट टूल आपकी आय, खर्च, कर्ज और महंगाई दर का सटीक विश्लेषण करता है। यह आपको मैन्युअल गणना की गलतियों से बचाता है और आपको ठीक तरह से बताता है कि आपके परिवार को वास्तव में कितनी वित्तीय सुरक्षा की आवश्यकता है।
अगर आपका वर्तमान बीमा कवर बहुत कम है तो आपको तुरंत एक नया टर्म प्लान लेने पर विचार करना चाहिए। टर्म इंश्योरेंस बहुत ही कम प्रीमियम पर एक बड़ा लाइफ कवर प्रदान करता है, जिससे आपके आवश्यक कवर और मौजूदा कवर के बीच का अंतर आसानी से भर जाता है।
नहीं, कैलकुलेटर आमतौर पर अनुमानित प्रीमियम दिखाता है। अंतिम प्रीमियम आपकी हेल्थ प्रोफाइल, मेडिकल जांच और अंडरराइटिंग पर निर्भर कर सकता है।
Disclaimer: The information provided on the Website does not constitute investment advice, financial advice, trading advice, or any other form of advice, and you should not interpret any of the financial content as such. Please conduct your own due diligence and consult with a financial advisor before making any investment decisions. Midday does not endorse or promote any such activities, and you access them at your own risk, fully understanding the monetary and legal consequences involved. Midday shall not be held responsible for any losses you may incur as a result of using any such apps or websites.
ADVERTISEMENT