होम > बिस्पोक स्टोरीज़ स्टूडियो > मीडिया और मनोरंजन > आर्टिकल > “दि नर्मदा स्टोरी” में सशक्त पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे अभिनेता शरद सिंह

“दि नर्मदा स्टोरी” में सशक्त पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे अभिनेता शरद सिंह

Updated on: 13 May, 2026 05:29 PM IST | Mumbai
Bespoke Stories Studio | bespokestories@mid-day.com

शरद सिंह की फिल्म दि नर्मदा स्टोरी 12 जून को रिलीज, सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर कहानी।

दि नर्मदा स्टोरी.

दि नर्मदा स्टोरी.

देशभर में अपनी चर्चित आगामी हिन्दी फिल्म “दि नर्मदा स्टोरी” को लेकर अभिनेता शरद सिंह लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। यह बहुप्रतीक्षित फिल्म आगामी 12 जून को पूरे भारत में एक साथ रिलीज होने जा रही है। फिल्म को लेकर दर्शकों और सिने प्रेमियों के बीच खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस फिल्म में शरद सिंह एक दमदार और प्रभावशाली पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभा रहे हैं। उनके किरदार में जहां एक ओर ईमानदारी और साहस दिखाई देगा, वहीं दूसरी ओर सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर कहानी दर्शकों को अंत तक बांधे रखेगी। शरद सिंह का यह नया अवतार दर्शकों के लिए बेहद खास और प्रेरणादायक माना जा रहा है।


फिल्म “दि नर्मदा स्टोरी” केवल एक सामान्य कहानी नहीं, बल्कि एक सस्पेंस थ्रिलर ड्रामा है, जिसमें रहस्य, रोमांच और भावनाओं का शानदार संगम देखने को मिलेगा। फिल्म में अनुभवी अभिनेता मुकेश तिवारी, जागीरा और दिग्गज कलाकार रघुवीर यादव भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। खास बात यह है कि इस फिल्म में रियल IPS ऑफिसर समाला प्रसाद का अभिनय भी दर्शकों को देखने को मिलेगा, जो फिल्म को और अधिक वास्तविक और प्रभावशाली बनाता है।

फिल्म को लेकर अभिनेता शरद सिंह ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि दि नर्मदा स्टोरी मेरे लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक बेहद खास अनुभव है। यह फिल्म मेरे करियर में एक महत्वपूर्ण स्थान रखती है। इसमें मेरा किरदार चुनौतीपूर्ण होने के साथ-साथ काफी प्रेरणादायक भी है। पूरी यूनिट ने मुझे बहुत सहयोग दिया और मुझे अपने सह-कलाकारों से बहुत कुछ सीखने का अवसर मिला। मैं अपने निर्माता-निर्देशक और पूरी टीम का दिल से आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताया।”


फिल्म के निर्माता और निर्देशक का मानना है कि “दि नर्मदा स्टोरी” दर्शकों को एक नई सिनेमाई अनुभूति देने वाली फिल्म साबित होगी। दमदार अभिनय, रोमांचक पटकथा और भावनात्मक कहानी के साथ यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक अलग पहचान बनाने के लिए तैयार है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि 12 जून को रिलीज होने जा रही यह फिल्म दर्शकों के दिलों पर किस तरह अपनी छाप छोड़ती है।

फिल्म : दि नर्मदा स्टोरी
निर्देशक: जैगब इमाम
प्रदर्शन तारीख : 12 जून
मुख्य कलाकार: शरद सिंह, मुकेश तिवारी, जागीरा, रघुवीर यादव।
विशेष आकर्षण: रियल IPS समाला प्रसाद का अभिनय।

“सस्पेंस, संघर्ष और सच्चाई की दमदार कहानी - दि नर्मदा स्टोरी”

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy. OK