Updated on: 29 July, 2026 07:45 PM IST | Mumbai
Bespoke Stories Studio
मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 की प्रबल दावेदार श्रेया बेड़िया ने प्रतिभा, आत्मविश्वास और सामाजिक कार्यों से बनाई पहचान।
श्रेया बेड़िया.
देश की सबसे बड़ी सौंदर्य प्रतियोगिता मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 अपने अंतिम चरण में है। देशभर से चुनी गई तमाम 52 फाइनलिस्ट के बीच कटों की टक्कर है। प्रतियोगिता चरणबद्ध तरीकों से लगातार आगे बढ़ रहा है आगामी 29 जुलाई को बेंगलोर में स्विम शूट राउंड आयोजित है। लेकिन इससे पहले हुए तमाम राउंड में सबकी नज़र श्रेया बेड़िया पर टिकी रही। श्रेया को एक प्रबल दावेदार के रूप में देखा जा रहा है। कई एक्सपर्ट्स की मानें तो तमाम फाइनलिस्ट में से श्रेया को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के ताज के सबसे करीब माना जा सकता है।
श्रेया बेड़िया के बहुत ही कम उम्र में बड़ी सफलता हासिल की है। गोविन्द बेड़िया व नीलम बेड़िया की पुत्री श्रेया गुमाश्ता नगर,इंदौर की मूल निवासी हैं। श्रेया की स्कूली शिक्षा इंदौर में हुई,उसके बाद इन्होंने अमेरिका में नासा और हार्वर्ड के शैक्षणिक कार्यक्रमों में भाग लिया। फिर दिल्ली में अपनी स्नातक की पढ़ाई की, उसके बाद जापान में एक अन्य शैक्षणिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया और वर्तमान में पेरिस में फैशन एंड लक्ज़री प्रोग्राम में अध्ययन कर रही हैं। श्रेया आज उस नई पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करती हैं,जो अपने सपनों को मेहनत, आत्मविश्वास और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ साकार करना जानती है। लेकिन उनकी पहचान केवल एक सफल मॉडल तक सीमित नहीं है।
अपनी उपलब्धि पर श्रेया आत्मविश्वास से कहती है कि, सौंदर्य तभी सार्थक है जब वह समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बने। इसी सोच के साथ श्रेया पिछले तीन वर्षों से लीलावती फ्यूचर क्रिएशन स्कूल एवं निरंजना स्कूल के सहयोग से वंचित बच्चों की शिक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम मानते हुए वे अब Beauty With a Purpose पहल के अंतर्गत अपने इस मिशन को राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ा रही हैं।
श्रेया आगे कहती है "मेरे लिए यह केवल एक प्रतियोगिता नहीं बल्कि अपने इंदौर,अपने माता-पिता और मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का सौभाग्य है। राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शन करने की जिम्मेदारी मुझे और अधिक मेहनत करने की प्रेरणा देती है। यह मेरी मंजिल नहीं,बस एक नई शुरुआत है। मैं छोटे शहरों से आने वाली हर बेटी और हर युवा से कहना चाहती हूँ कि सपनों का आकार आपके शहर से तय नहीं होता है, यदि आपके भीतर साहस,ईमानदारी और लगातार मेहनत करने का जज़्बा है, तो दुनिया का कोई भी मंच आपकी पहुँच से दूर नहीं है। जहाँ सफलता केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि समाज के लिए प्रेरणा बनने का माध्यम है।”
मिस यूनिवर्स इंडिया के पीआर डायरेक्टर सर्वेश कश्यप ने कहा हम श्रेया के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं और मध्य प्रदेश की यह बेटी अब राष्ट्रीय मंच पर अपने आत्मविश्वास, प्रतिभा, सामाजिक सरोकार और "Beauty With a Purpose" के संदेश के साथ देशभर का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए तैयार है। मिस यूनिवर्स इंडिया देश की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता है। इस प्रतियोगिता में ही सुष्मिता सेन (1994) और लारा दत्ता (2000) मिस यूनिवर्स खिताब हासिल कर दुनियाभर में अपनी एक खास पहचान बना चुकी हैं। इन महिलाओं ने न सिर्फ सुंदरता का प्रतिनिधित्व किया है,बल्कि विभिन्न क्षेत्रों में नाम कमाते हुए अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
ADVERTISEMENT