Updated on: 17 November, 2026 05:26 PM IST | Mumbai
Bespoke Stories Studio
नैमिषारण्य में मतदाता अधिकारों, पारदर्शी मतदाता सूची और चुनाव सुधारों की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन शुरू।
मतदाता अधिकार.
मतदाता अधिकारों को लेकर नैमिषारण्य में अनिश्चितकालीन अनशन शुरू
नैमिषारण्य, सीतापुर। मतदाता अधिकारों के संरक्षण और चुनाव सुधार की मांग को लेकर सोमवार को नैमिषारण्य स्थित नारदानंद आश्रम में अनिश्चितकालीन अनशन शुरू हो गया। इंडियन पीपुल्स फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित शेखर दीक्षित और लोक आंदोलन न्यास की अध्यक्ष कल्पना ईमानदार ने सत्याग्रह शुरू किया। इस दौरान मतदाता सूची में सुधार, पात्र नागरिकों के मतदान अधिकार की सुरक्षा और निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग उठाई गई।
शेखर दीक्षित ने कहा कि मतदान केवल चुनावी प्रक्रिया का हिस्सा नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक और लोकतांत्रिक अधिकार है। यदि किसी पात्र नागरिक का नाम प्रशासनिक त्रुटि, तकनीकी समस्या या अन्य कारणों से मतदाता सूची से हटा दिया जाता है तो उसके मतदान के अधिकार की रक्षा कैसे होगी।
उन्होंने कहा कि वोट हर व्यक्ति का नैतिक अधिकार है। आज किसी नागरिक का वोट छीना जा रहा है तो कल लोकतंत्र भी खतरे में होगा। उन्होंने ऐसी व्यवस्था बनाने की मांग की, जिसमें किसी पात्र नागरिक को तकनीकी या प्रशासनिक त्रुटि के कारण मतदान से वंचित न होना पड़े।

कल्पना ईमानदार ने उठाई प्रोविजनल वोटिंग की मांग
लोक आंदोलन न्यास की अध्यक्ष कल्पना ईमानदार ने अनिश्चितकालीन उपवास की घोषणा करते हुए कहा कि पात्र मतदाताओं के कटे हुए नाम तत्काल जोड़े जाने चाहिए। उन्होंने मतदाता सूची से जुड़ी शिकायतों के समयबद्ध समाधान की मांग की।
उन्होंने विशेष परिस्थितियों में प्रोविजनल वोटिंग की व्यवस्था लागू करने की मांग की। उनका कहना है कि यदि कोई पात्र नागरिक मतदान के दिन यह पाता है कि उसका नाम मतदाता सूची में नहीं है, तो उसके मताधिकार की सुरक्षा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था होनी चाहिए।
कल्पना ईमानदार ने कहा कि जब तक चुनाव आयोग की मनमानी बंद नहीं होगी और कटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम नहीं जोड़े जाएंगे, तब तक अनिश्चितकालीन उपवास जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से नाम हटाने की प्रक्रिया में पारदर्शिता होनी चाहिए और नागरिक को अपना पक्ष रखने तथा शिकायत के समाधान का प्रभावी अवसर मिलना चाहिए।
निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग
कल्पना ईमानदार ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त और अन्य निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और संस्थागत रूप से स्वतंत्र बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग जैसी संवैधानिक संस्था में जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए उसकी कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही जरूरी है।
उन्होंने कहा कि चुनाव सुधार केवल मतदान के दिन की व्यवस्था तक सीमित नहीं होना चाहिए। मतदाता सूची तैयार करने से लेकर शिकायतों के निस्तारण और निर्वाचन संस्थाओं की कार्यप्रणाली तक व्यापक सुधार जरूरी है।
बृज बिहारी बोले, हर पात्र नागरिक का वोट सुरक्षित होना चाहिए
बृज बिहारी ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी मतदाता है। किसी पात्र नागरिक को तकनीकी या प्रशासनिक समस्या के कारण मतदान से वंचित नहीं किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार की प्रक्रिया को पारदर्शी और जवाबदेह बनाया जाना जरूरी है। नागरिकों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए प्रभावी व्यवस्था होनी चाहिए।
विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने रखे विचार
अनशन स्थल पर प्रेम नाथ गुप्ता गाजीपुर, शहंशाह हुसैन लखनऊ, सुखदेव सिंह हरियाणा, अंकित परिहार संयोजक बुंदेलखंड राज्य आंदोलन, राजेश कुमार, राधा वर्मा, नायब जैदी और काजल वर्मा ने भी अपने विचार रखे।
वक्ताओं ने मतदाता अधिकार, मतदाता सूची में पारदर्शिता और चुनाव सुधार से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक पात्र मतदाता के अधिकार की सुरक्षा जरूरी है।
मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा सत्याग्रह
शेखर दीक्षित ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती केवल चुनाव कराने से नहीं, बल्कि हर पात्र नागरिक को बिना बाधा मतदान का अवसर देने से होगी। मतदाता सूची से नाम हटने जैसी शिकायतों के समाधान के लिए प्रभावी और समयबद्ध व्यवस्था जरूरी है।
आंदोलन से जुड़े लोगों ने कहा कि सत्याग्रह शांतिपूर्ण, अहिंसक और संवैधानिक तरीके से जारी रहेगा। मांगों पर समाधान होने तक अनिश्चितकालीन अनशन जारी रखने की घोषणा की गई है।
Disclaimer :- This is an advertorial feature. The views, statements, and demands expressed herein are solely those of the sponsoring organization(s) (Indian Peoples Front / Lok Andolan Nyas) and do not necessarily reflect the official policy, position, or editorial stance of our publication. The publisher assumes no responsibility or liability for the accuracy or claims made in this content.
ADVERTISEMENT