Updated on: 16 June, 2026 03:46 PM IST | Mumbai
Bespoke Stories Studio
WWDC 2026 में Apple ने नया Siri AI लॉन्च किया, जो स्मार्ट, निजी और Apple डिवाइसों के साथ बेहतर तरीके से काम करता है।
Apple Siri AI.
Apple ने WWDC 2026 में आखिरकार नया Siri AI पेश कर दिया। यह वही अपग्रेड है जिसका वादा कंपनी ने 2024 में किया था। ChatGPT, Google Gemini और Claude से पिछड़ने के बाद Apple ने अब Siri को पूरी तरह नए सिरे से तैयार किया है।
Siri AI में क्या-क्या बदला?
नया Siri AI अब सिर्फ सवालों के जवाब देने वाला Assistant नहीं रहा। यह आपके Messages, Emails, Files और Calendar को समझकर काम करता है। आपकी माँ ने कोई पुरानी Restaurant Recommend की थी? Siri उसे ढूंढ निकालेगा। Email में कोई Meeting का जिक्र है? Siri खुद Calendar में Event बना देगा।
Apple के Siri Engineering Chief Mike Rockwell ने बताया कि नया सिस्टम Modern Architecture पर बना है, जिसे आगे चलकर और बेहतर किया जा सकेगा। कंपनी ने इसमें Google Technologies की मदद से बना Apple Foundation Model इस्तेमाल किया है साथ में ऑन-डिवाइस प्रोसेसिंग और प्राइवेसी प्रोटेक्शन भी।
बातचीत अब और नेचुरल, जवाब और स्मार्ट
सबसे बड़ा बदलाव है Siri की बातचीत करने की क्षमता। अब Siri Web Search कर सकता है, Directions दे सकता है, Text Edit कर सकता है और अलग-अलग Apps से जानकारी निकाल सकता है। iPhone के Dynamic Island पर नया Interface भी मिलेगा। Mac पर डिवाइस में पहले से मौजूद डेटा से Siri गहरे जवाब देगा। यह पूरा अनुभव पहले से कहीं ज्यादा आसान और तेज़ है।
ChatGPT से कितना पीछे है Siri AI?
ताजा अपग्रेड के बावजूद Siri AI अभी भी कुछ मामलों में ChatGPT और Gemini से पीछे है। यह अभी लंबे Documents पढ़ना और Analysis करना, कठिन कोडिंग या सोफ्टवेयर राइटिंग, बड़े रिसर्च प्रोजेक्ट या जटिल ट्रिप प्लानिंग जैसे कामों के लिए तैयार नहीं। Apple की रणनीति साफ है, वो Siri को सबसे ताकतवर AI बनाने की दौड़ में नहीं है। कंपनी चाहती है कि Siri रोजमर्रा के छोटे-छोटे काम बिना किसी थर्ड पार्टी App के कर दे।
Privacy और आने वाले नए प्रोडक्ट
Apple ने WWDC में Privacy को सबसे बड़ा हथियार बताया। Siri AI में यूजर का डेटा स्टोर नहीं होता और ज़्यादातर रिक्वेस्ट सीधे डिवाइस पर प्रोसेस होती हैं। इसके अलावा iOS 27 और macOS 27 के Betas में Developers को Foldable iPhone और Touchscreen MacBook के संकेत मिले हैं। अलग-अलग Screen Sizes और Multiple Display Configurations का जिक्र मिला है, जो बताता है कि Apple जल्द ही नए Hardware के साथ भी बाज़ार में आ सकता है।
Siri AI Apple के लिए एक बड़ा कदम है भले ही यह ChatGPT जितना ताकतवर न हो। रोज़ की ज़िंदगी में काम आने वाला, Privacy की गारंटी देने वाला और सभी Apple Devices से जुड़ा Siri AI अब एक असली असिसटेंट की तरह काम करेगा। WWDC 2026 के बाद Apple की AI दौड़ अब सही मायनों में शुरू हो गई है।
ADVERTISEMENT