होम > मनोरंजन > बॉलीवुड न्यूज़ > आर्टिकल > मच अवेटेड फिल्म `कंताराः चैप्टर 1` का ट्रेलर जल्द होगा रिलीज, मेकर्स ने तारीख की घोषणा

मच अवेटेड फिल्म `कंताराः चैप्टर 1` का ट्रेलर जल्द होगा रिलीज, मेकर्स ने तारीख की घोषणा

Updated on: 19 September, 2025 02:41 PM IST | Mumbai

मच अवेटेड फिल्म `कंताराः चैप्टर 1` का ट्रेलर 22 सितंबर 2025 को रिलीज़ होगा. कंतारा की सफलता के बाद इस प्रिक्वल की घोषणा से ही दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है और लंबे समय से बेसब्री से ट्रेलर का इंतजार किया जा रहा है.

Kantara: Chapter 1 Film

Kantara: Chapter 1 Film

कंताराः चैप्टर 1 के इर्दगिर्द जबरदस्त उत्साह बना हुआ है, और इसकी वजह साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म कंतारा है. ऐसे में फिल्म के मेकर्स ने अब जब प्रिक्वल के बारे में किसी भी तरह की जानकारी ना देते हुए चुप्पी बनाए रखी है. जिसकी वजह से दर्शकों के बीच इसका ट्रेलर देखने वालीसाल की सबसे बड़ी चीज बन गई है.

होम्बले फिल्म्स की कंताराः चैप्टर 1 इस समय इंडियन सिनेमा की सबसे ज़्यादा सुर्खियों में रहने वाली फिल्म है, जिसका बेसब्री से दर्शकों द्वारा इंतज़ार किया जा रहा है. यह फिल्म असल में अपनी घोषणा के समय से ही चर्चा में बनी हुई है. वहीं अब, सभी का इंतज़ार खत्म होने वाला है क्योंकि फिल्म का इसका लंबे समय से मच अवेटेड ट्रेलर आखिरकार रिलीज होने जा रहा है.


कंताराःचैप्टर 1 के मेकर्स ने भले ही फिल्म के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया है, लेकिन 2022 में कंताराः की रिलीज़ के बाद से ही दर्शक इससे जुड़े हुए हैं. प्रीक्वल को लेकर बनी रहस्यमयी कहानी ने ट्रेलर के लिए लोगों की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है. हर कोई जानना चाहता है कि इस साल की सबसे बड़ी फिल्म में मेकर्स क्या लेकर आने वाले हैं. लेकिन अब इंतज़ार खत्म हो गया है, क्योंकि मेकर्स ने आधिकारिक रूप से ऐलान कर दिया है कि कंताराःचैप्टर 1 का ट्रेलर रिलीज होने वाला है.



इस मेगा अनाउंसमेंट को करने के लिए मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक दमदार पोस्टर शेयर किया है, जिसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा है —

 


 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Hombale Films (@hombalefilms)

कंताराः चैप्टर 1 हॉम्बले फिल्म्स की सबसे बड़ी और महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है. इस फिल्म की क्रिएटिव टीम में म्यूजिक डायरेक्टर बी. अजनीश लोकनाथ, सिनेमैटोग्राफर अरविंद कश्यप और प्रोडक्शन डिज़ाइनर विनेश बंग्लान शामिल हैं, जिन्होंने मिलकर फिल्म की दमदार विजुअल और भावनात्मक कहानी को आकार दिया है.

इसके अलावा, होम्बले फिल्म्स 2022 की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म की विरासत को आगे ले जाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है. मेकर्स ने `कंतारा: चैप्टर 1` के लिए नेशनल और इंटरनेशनल स्पेशलिस्ट के साथ एक बड़ा वॉर सीक्वेंस तैयार किया है, जिसमें 500 से ज़्यादा कुशल फाइटर्स और 3,000 लोग शामिल हैं. यह सीक्वेंस 25 एकड़ में फैले एक पूरे शहर में, ऊबड़-खाबड़ इलाके में 45-50 दिनों के दौरान फिल्माया गया था, जो इसे भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़े सीक्वेंसेज में से एक बनाता है.

यह फिल्म 2 अक्टूबर को दुनिया भर में कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, मलयालम, तमिल, बंगाली और अंग्रेजी भाषाओं में रिलीज होगी. यह अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहते हुए भी अलग-अलग भाषाओं और क्षेत्रों के दर्शकों तक पहुँचेगी.

फिल्म `कंताराः चैप्टर 1` के साथ, होम्बले फिल्म्स भारतीय सिनेमा की सीमाओं को आगे बढ़ा रही है. यह फिल्म लोककथाओं, आस्था और सिनेमा की शानदार कारीगरी का जश्न मनाती है.

अन्य आर्टिकल

फोटो गेलरी

रिलेटेड वीडियो

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy. OK