होम > मनोरंजन > बॉलीवुड न्यूज़ > आर्टिकल > `द बंगाल फाइल्स` का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, कोलकाता लॉन्च इवेंट में हंगामा

`द बंगाल फाइल्स` का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, कोलकाता लॉन्च इवेंट में हंगामा

Updated on: 16 August, 2025 08:42 PM IST | Mumbai
Hindi Mid-day Online Correspondent | hmddigital@mid-day.com

इसके अलावा, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी और दर्शन कुमार जैसे कलाकार भी अलग-अलग भूमिकाओं में हैं.

फिल्म के दृश्य (चित्र सौजन्य: सोशल मीडिया)

फिल्म के दृश्य (चित्र सौजन्य: सोशल मीडिया)

विवेक रंजन अग्निहोत्री की आगामी फिल्म `द बंगाल फाइल्स` का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है, जिसमें अनुपम खेर महात्मा गांधी की भूमिका में नज़र आ रहे हैं. इसके अलावा, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी और दर्शन कुमार जैसे कलाकार भी अलग-अलग भूमिकाओं में हैं. 6 सितंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली यह फिल्म बंगाल विभाजन से पहले हुए नरसंहार को दर्शाती है, जो भयावह है. इतना ही नहीं, कोलकाता में ट्रेलर रिलीज़ के दौरान हंगामा भी हुआ.

फिल्म `द बंगाल फाइल्स` का ट्रेलर शनिवार, 16 अगस्त को कोलकाता में रिलीज़ किया गया. इससे पहले, खबर आई थी कि उनके कार्यक्रम स्थल को रद्द कर दिया गया है. विवेक रंजन अग्निहोत्री ने खुद एक वीडियो के ज़रिए लोगों के साथ यह जानकारी साझा की. उन्होंने बताया कि जब वह शहर पहुँचे, तो कार्यक्रम स्थल रद्द कर दिया गया था. हालाँकि, उन्होंने उत्साह से कहा, "ट्रेलर कल कोलकाता में लॉन्च होगा. कृपया इस वीडियो को शेयर करें और हमारा समर्थन करें." और हुआ भी ऐसा ही. 




`द बंगाल फाइल्स` का ट्रेलर लॉन्च इवेंट कोलकाता के आईटीसी रॉयल बंगाल नाम के एक होटल में आयोजित किया गया था. हालाँकि, इसकी घोषणा के तुरंत बाद ही कार्यक्रम रोक दिया गया. कहा गया कि यहाँ अफरा-तफरी मच गई क्योंकि यहाँ विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे और उन्हें रोकने के लिए होटल के अंदर बिजली काट दी गई. विवेक रंजन अग्निहोत्री ने कहा कि यह तानाशाही है. 

होटल के अंदर लॉन्च को दो बार रोका गया. ट्रेलर के एक सीन में `अनुपमा` से मशहूर हुईं और मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा शर्मा भी नज़र आ रही हैं. `गदर 2` की सिमरत कौर भी फिल्म में सबका ध्यान खींच रही हैं. ट्रेलर की शुरुआत में बताया जाता है कि पश्चिम बंगाल में दो संविधान चल रहे हैं. एक हिंदुओं का और दूसरा मुसलमानों का.


ट्रेलर में महात्मा गांधी और मोहम्मद अली जिन्ना के बीच की बातचीत को भी बखूबी दिखाया गया है. अनुपम खेर अपने किरदार में काफी जंच रहे हैं. बंगाल को लेकर हिंदुओं और मुसलमानों के बीच हुए युद्ध के साथ-साथ हज़ारों लोगों के खून-खराबे और उस समय युद्ध कैसे हुआ, यह दिखाया गया है. इस फ़िल्म के निर्माता अभिषेक अग्रवाल, पल्लवी जोशी और विवेक रंजन हैं.

अन्य आर्टिकल

फोटो गेलरी

रिलेटेड वीडियो

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy. OK