Updated on: 02 August, 2025 11:22 AM IST | Mumbai
Hindi Mid-day Online Correspondent
वह टैलेंटेड अफ्रीकी कलाकार रेवैन्नी के साथ `तेतेमा` में फिर से नजर आएंगी — जो कि एक हाई-ऑक्टेन ग्लोबल फ्यूजन ट्रैक है.
नोरा फ़तेही
जेसन डेरुलो के साथ `स्नेक` की ज़बरदस्त ग्लोबल सफलता के बाद, जिसे अब तक 130 मिलियन से ज़्यादा बार देखा जा चुका है. सूत्रों के अनुसार, नोरा फतेही अब एक और बड़ा इंटरनेशनल धमाका करने जा रही हैं. वह टैलेंटेड अफ्रीकी कलाकार रेवैन्नी के साथ `तेतेमा` में फिर से नजर आएंगी — जो कि एक हाई-ऑक्टेन ग्लोबल फ्यूजन ट्रैक है.
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
यह गाना अफ्रो-बोंगो एनर्जी को बहुभाषीय और क्रॉस-कल्चरल ट्विस्ट के साथ पेश करता है. सूत्रों के अनुसार इस नए रीक्रिएशन का नाम "ओ मामा तेतेमा" से आ सकता है, जो रेवैन्नी और डायमंड प्लैटनम्ज़ के ओरिजिनल हिट `तेतेमा` पर आधारित होगा. इस बार नोरा न सिर्फ़ गाने की विज़ुअल हाइलाइट होंगी, बल्कि एक गायिका के रूप में भी नजर आएंगी. जहाँ वह अंग्रेज़ी, स्वाहिली और हिंदी के अनोखे मेल से अपने सिग्नेचर `स्वैग और स्पाइस` को पेश करेंगी.
अपनी ग्लोबल छवि के अनुरूप, नोरा अपने फैशन स्टाइल के ज़रिए आधुनिक अफ्रो-पॉप एस्थेटिक्स को भी प्रदर्शित करेंगी, जो अंतरराष्ट्रीय मंच पर ट्रेंड सेट करने का काम करेगा. 2019 की उनकी वायरल इंटरनेशनल हिट ट्रैक पेपेटा के बाद, यह नोरा और रेवैन्नी के साथ एक और बड़ी जोड़ी की वापसी है. `तेतेमा` को साल की सबसे बहुप्रतीक्षित इंटरनेशनल कोलैबोरेशनों में से एक माना जा रहा है, जिसे जल्द ही टी-सीरीज़ के बैनर तले रिलीज़ किया जाएगा.
जब बात सिर्फ अपनी मौजूदगी और फैशन की बारीकियों से पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचने की आती है, तो फैशन क्वीन नोरा फतेही बखूबी जानती हैं कि उस पल को कैसे अपना बनाना है. पेरिस फैशन वीक के दौरान फारेल विलियम्स द्वारा पेश की गई लुईस वुइत्तों स्प्रिंग-समर 2026 मेन्सवियर कलेक्शन में, नोरा ने न सिर्फ अपनी मौजूदगी दर्ज कराई, बल्कि उन्होंने एक दमदार बयान दिया.
बिलबोर्ड फ़ीचर से लेकर एल्योर मैग्ज़ीन में दमदार उपस्थिति तक, नोरा फतेही रेड कार्पेट और फ्रंट-रो फैशन की परिभाषाएं बदल रही हैं. चाहे वह फिल्म स्क्रीन पर चमक रही हों, या लुई वुइत्तों के पावर लुक में पेरिस फैशन वीक पर राज कर रही हों—एक बात तो साफ़ है. नोरा फतेही सिर्फ ग्लोबल फैशन गेम का हिस्सा नहीं हैं, वह उसे नई परिभाषा दे रही हैं.
ADVERTISEMENT