Updated on: 22 September, 2025 12:01 PM IST | Mumbai
Hindi Mid-day Online Correspondent
Mardaani 3 New Poster: नवरात्रि की शुभ शुरुआत पर यशराज फिल्म्स ने रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 का नया पोस्टर जारी किया.
मर्दानी सीरीज़, जो भारत की एकमात्र सफल महिला-प्रधान फिल्म फ्रेंचाइजी है, लगातार अपने सशक्त कथानक से दर्शकों का दिल जीतती रही है.
यश राज फिल्म्स ने नवरात्रि की शुभ शुरुआत को खास बनाते हुए मर्दानी 3 का नया पोस्टर जारी किया. यह पोस्टर अच्छाई और बुराई के बीच होने वाले महायुद्ध की तैयारी को दर्शाता है! रानी मुखर्जी एक बार फिर से अपने सर्वसम्मति से पसंद किए गए किरदार – साहसी पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय – के रूप में वापसी कर रही हैं.
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
पोस्टर के साथ ‘ऐगिरी नंदिनी’ के शक्तिशाली मंत्र उच्चारण को जोड़ा गया है, जो माँ दुर्गा की उस शक्ति का उत्सव है जब उन्होंने महिषासुर का वध किया था. यह संकेत देता है कि शिवानी को एक निर्दयी केस सुलझाने और न्याय दिलाने के लिए अपने जीवन को जोखिम में डालते हुए पूरी दृढ़ता की आवश्यकता होगी.
मर्दानी सीरीज़, जो भारत की एकमात्र सफल महिला-प्रधान फिल्म फ्रेंचाइजी है, लगातार अपने सशक्त कथानक से दर्शकों का दिल जीतती रही है. यह समाज को आईना दिखाने वाले कड़े संदेश देती है, जो सबको यह स्वीकारने पर मजबूर करती है कि हमारे देश में हर दिन कितने घिनौने अपराध घटते हैं.
View this post on Instagram
2014 की मर्दानी और 2019 की मर्दानी 2 की भारी सफलता के बाद, तीसरा अध्याय और भी ज्यादा डार्क और कड़ा होने का वादा करता है, ताकि दर्शकों को थियेटर में एक रोमांचक और सीट से बाँधे रखने वाला अनुभव मिले.
इस प्रतिष्ठित महिला-पुलिस फ्रेंचाइजी के तीसरे भाग का निर्देशन अभिराज मिनावाला ने किया है और इसे आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म 27 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
ADVERTISEMENT