Updated on: 29 May, 2025 01:58 PM IST | Mumbai
Hindi Mid-day Online Correspondent
आगामी टीवी शो ‘चक्रवती सम्राट पृथ्वीराज चौहान’ दर्शकों के लिए एक भव्य और ऐतिहासिक अनुभव लेकर आ रहा है. शो के मेकर्स इस प्रोजेक्ट को लेकर बेहद गंभीर हैं और सूत्रों के मुताबिक, हर पहलू – सेट, कॉस्ट्यूम, एक्शन और स्क्रिप्ट – को बेहतरीन बनाने की कोशिश की जा रही है.
‘चक्रवती सम्राट पृथ्वीराज चौहान’ सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भारत के इतिहास और उसकी असाधारण विरासत से जोड़ने का एक प्रयास है.
भारतीय टेलीविजन दर्शकों को एक बार फिर इतिहास की वीरगाथा से रूबरू कराने के लिए तैयार है, और इस बार बारी है ‘चक्रवती सम्राट पृथ्वीराज चौहान’ की. यह भव्य ऐतिहासिक शो 4 जून 2025 से सेट इंडिया पर प्रसारित होने जा रहा है और इसके ट्रेलर व सेट की पहली झलक ने पहले ही दर्शकों के बीच उत्साह की लहर दौड़ा दी है.
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
शो का निर्माण बेहद बड़े स्तर पर किया जा रहा है, और प्रोडक्शन से जुड़े सूत्रों की मानें तो निर्माता कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. सेट की भव्यता, प्रामाणिक परिधान, ऐतिहासिक लोकेशन और युद्ध दृश्यों में असाधारण डीटेलिंग इस शो को खास बना रही है. यह स्पष्ट है कि `चक्रवती सम्राट पृथ्वीराज चौहान` सिर्फ एक सीरियल नहीं, बल्कि भारत के गौरवशाली अतीत को दोबारा जीवंत करने की एक कोशिश है.
शो की कहानी 12वीं सदी के महान राजपूत सम्राट पृथ्वीराज चौहान पर आधारित है. वे न सिर्फ दिल्ली के अंतिम हिंदू शासक माने जाते हैं, बल्कि उनकी बहादुरी, रणनीति और मोहम्मद गोरी के खिलाफ युद्धों में दिखाई गई वीरता आज भी लोगों की स्मृति में बसी हुई है. यह शो उनके जीवन, प्रेम, युद्ध और बलिदान की कहानी को एक नई रोशनी में पेश करेगा.
निर्माताओं का कहना है कि हर दृश्य को ऐतिहासिक तथ्यों के आधार पर परखा गया है ताकि दर्शकों को एक सटीक और भावनात्मक अनुभव दिया जा सके. लड़ाई के दृश्य अंतरराष्ट्रीय स्तर के एक्शन डायरेक्टर्स की मदद से फिल्माए गए हैं, जिससे दर्शकों को एक सिनेमाई अनुभव घर बैठे ही मिलेगा.
‘चक्रवती सम्राट पृथ्वीराज चौहान’ सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भारत के इतिहास और उसकी असाधारण विरासत से जोड़ने का एक प्रयास है. यह शो उन दर्शकों के लिए खास होगा जो महाकाव्य, इतिहास और नायकों की गाथाओं में रुचि रखते हैं.
ADVERTISEMENT