Updated on: 29 January, 2024 07:53 PM IST | mumbai
Hindi Mid-day Online Correspondent
स्टार प्लस अपने दर्शकों को बेहद दिलचस्प और शानदार कंटेंट देने के लिए जाना जाता है और अपने आकर्षक शोज के जरिए दर्शकों को ढेर सारी भावनाओं से रूबरू कराता है. इस चैनल के पास शोज का एक कमाल का लाइनअप है जिसका मकसद न केवल एंटरटेन करना है, बल्कि एम्पावर करना भी है.
रूपल पटेल उर्फ कोकिलाबेन.
स्टार प्लस अपने दर्शकों को बेहद दिलचस्प और शानदार कंटेंट देने के लिए जाना जाता है और अपने आकर्षक शोज के जरिए दर्शकों को ढेर सारी भावनाओं से रूबरू कराता है. इस चैनल के पास शोज का एक कमाल का लाइनअप है जिसका मकसद न केवल एंटरटेन करना है, बल्कि एम्पावर करना भी है.
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
स्टार प्लस अब अपने दर्शकों के लिए कुछ दिलचस्प और एक्साइटिंग लेकर आया है. सीरियल साथ निभाना साथिया से दर्शकों की पसंदीदा रूपल पटेल उर्फ कोकिला बेन स्टार प्लस पर कुछ खास के साथ वापसी करेंगी. जी हां, रूपल पटेल 1 फरवरी को शाम 4.30 बजे स्टार परिवार: छोटे सदस्यों के बड़े अवॉर्ड्स नाम के एक स्पेशल एपिसोड में दिखाई देंगी. शो के स्पेशल एपिसोड में रूपल पटेल के साथ स्टार प्लस किड्स होस्ट के रूप में होंगे.
दर्शक रूपल पटेल का एक अलग रूप देखेंगे और यकीनन उनके प्यार में पड़ जायेंगे. यह स्पेशल एपिसोड स्टार प्लस के कलाकारों और शो का जश्न मनाता है. खैर, हमारी पसंदीदा कोकिलाबेन को टेलीविजन पर वापस देखना एक कमाल का अनुभव होगा.
वहीं, इस चैनल ने अतीत में `साथ निभाना साथिया` जैसे कुछ आइकोनिक शोज भी दिए हैं. अब सुनने में आया है कि साथ निभाना साथिया की रूपल पटेल उर्फ कोकिला बेन दर्शकों को लुभाने के लिए एक बार फिर लौट रही हैं. अटकलों की मानें तो रूपल पटेल एक नए वेंचर के साथ स्टार प्लस पर वापस आएंगी. ऐसे में क्या यह कोई नया शो होगा? वैसे रूपल पटेल को उनके आइकोनिक किरदार कोकिला बेन के लिए जाना जाता हैं और हमें हैरान है कि क्या दर्शकों को एक बार फिर अपनी पसंदीदा कोकिला बेन को देखने मौका मिलेगा? वेल रूपल पटेल का छोटे पर्दे पर लौटना वाकई अपने आप में खास होगा.
‘साथ निभाना साथिया’ एक आइकोनिक शो था. इसके किरदार भी लोगों के दिलों में अब तक जिंदा है. दर्शकों ने कोकिला बेन के किरदार की भव्यता देखी और इस नए वेंचर के साथ रूपल पटेल निश्चित रूप से दर्शकों को टेलीविजन स्क्रीन पर बांधे रखने वाली हैं क्योंकि वह एक बार फिर से वापसी कर रही हैं. इस शो के कई डायलॉग्स सोशल मीडिया पर भी रील्स के ज़रिए छाए रहे थे.
ADVERTISEMENT