Updated on: 03 January, 2024 03:00 PM IST | mumbai
Hindi Mid-day Online Correspondent
उत्तर भारत में बढ़ती ठंड के कारण लोगों को परेशानी हो रही है. बढ़ती ठंड के साथ ही इलाके में कोहरे की चादर भी फैली हुई है. इससे लोगों को ट्रेन से यात्रा करने में देरी के साथ ही परेशानी का भी सामना करना पड़ता है.
फाइल फोटो
उत्तर भारत में बढ़ती ठंड के कारण लोगों को परेशानी हो रही है. बढ़ती ठंड के साथ ही इलाके में कोहरे की चादर भी फैली हुई है. इससे लोगों को ट्रेन से यात्रा करने में देरी के साथ ही परेशानी का भी सामना करना पड़ता है. कोहरे के कारण ट्रेन लेट चल रही हैं, साथ ही रास्ते में भी लेट हो रही हैं. इन ट्रेनों के अपने गंतव्य पर देरी से पहुंचने के कारण रेलवे ने ये सूचना जारी की है.
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
लगातार ट्रेने लेट होती जा रही हैं. पांच से छह दर्जन ट्रेने लेट चल रही हैं. आज ही उत्तर भारत में बारिश और कोहरा होने से और भी ज्यादा ट्रेनों के लेट होने की संभावना बढ़ गई है.
अगर आपके रिश्तेदार या परिवार वाले ट्रेन से मुंबई आ रहे हैं, तो आप भी अपनी ट्रेनों की जानकारी जरूर ले लें. उत्तर भारत में कोहरे के कारण जो ट्रेने देरी से चल रही हैं, उनको लेकर रेलवे ने सूचना जारी कर ट्वीट किया है.
Update:
— DRM - Mumbai Central, WR (@drmbct) January 3, 2024
Attention passengers. Due to fog in northern India.
1) Train No.12240 Hisar to Mumbai Central Duranto Exp.
2) Train No.12472 Shri. Mata Vaishno Devi Katra to Bandra Terminus Swaraj Exp.
3) Train No. 12926 Amritsar- Mumbai central Paschim Exp.
4) Train no. 22210 New…
ये ट्रेने हो रही हैं लेट
1) ट्रेन नंबर 12240 हिसार से मुंबई सेंट्रल दुरंतो एक्सप्रेस.
2) ट्रेन नंबर 12472 श्री. माता वैष्णो देवी कटरा से बांद्रा टर्मिनस तक स्वराज एक्स.
3) ट्रेन नंबर 12926 अमृतसर-मुंबई सेंट्रल पश्चिम एक्सप्रेस.
4) ट्रेन नं. 22210 नई दिल्ली-मुंबई सेंट्रल दुरंतो एक्सप्रेस.
रेलवे के नियमानुसार अगर ट्रेन तीन घंटे से ज्यादा लेट है और यात्रा न करने का मन बनाया है तो यात्री फुल रिफंड ले सकते हैं. इसके साथ ही जिन्हें यात्रा करना जरूरी होता है, उनको ध्यान में रखकर रेलवे ट्रेन रद्द न करने की भी कोशिश करता है.
ADVERTISEMENT