Updated on: 20 August, 2025 12:52 PM IST | Mumbai
Hindi Mid-day Online Correspondent
डायरेक्टर सुकुमार की 15 साल की बेटी सुकृति वेणी बंदरेड्डी ने अपनी पहली ही फिल्म गांधी तथा चेट्टू से सबका दिल जीत लिया.
तेलंगाना के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल ने भी एक वीडियो शेयर किया है.
डायरेक्टर सुकुमार की 15 साल की बेटी सुकृति वेणी बंदरेड्डी ने वाकई कमाल कर दिखाया है. पहली ही फिल्म गांधी तथा चेट्टू में काम किया और सीधे नेशनल अवॉर्ड बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का अपने नाम कर लिया. सुकृति की एक्टिंग इतनी नैचुरल लगी कि सबको असली जैसी लगी. उनके चेहरे के एक्सप्रेशन और कम उम्र में दिखाई गई समझदारी देखकर दर्शक दंग रह गए. यही वजह है कि उनकी परफॉर्मेंस ने सबका दिल छू लिया और लोग देशभर में उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे है.
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इस बड़ी उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए हाल ही में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने जुबली हिल्स, हैदराबाद स्थित अपने निवास पर सुकृति और सुकुमार का सम्मान किया. इस मौके पर सुकुमार, उनकी पत्नी, बेटी सुकृति, फिल्म के प्रोड्यूसर यलमंचिली रविशंकर और कई खास मेहमान मौजूद थे. सीएम रेवंत रेड्डी ने सुकृति को उनकी बड़ी जीत पर सम्मानित किया और उनकी शानदार परफॉर्मेंस की तारीफ की. उन्होंने टीम के साथ हौसला बढ़ाने वाली बातें भी कीं. इस सम्मान समारोह की तस्वीरें और वीडियो, माइथ्री मूवी मेकर्स और तेलंगाना सरकार के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल्स पर शेयर किए गए, जिन्हें देखकर फैंस काफी खुश हुए.
माइथ्री मूवी मेकर्स ने तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा है,
तेलंगाना के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल ने भी एक वीडियो शेयर किया और लिखा, “मुख्यमंत्री श्री ए. रेवंत रेड्डी से जुबली हिल्स स्थित उनके निवास पर फिल्म डायरेक्टर सुकुमार और उनकी पत्नी, प्रोड्यूसर यलमंचिली रविशंकर और अन्य लोगों ने मुलाकात की. सुकुमार की बेटी सुकृति को फिल्म ‘गांधी तथा चेट्टू’ के लिए बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का नेशनल अवॉर्ड मिला. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सुकृति को सम्मानित कर बधाई दी. #Sukumar #GandhiTathaChettu”
Hon’ble Chief Minister of Telangana Shri. @revanth_anumula Garu congratulated and felicitated #SukritiVeniBandreddi on winning the National Award for #GandhiTathaChettu ✨
— Mythri Movie Makers (@MythriOfficial) August 19, 2025
Director #Sukumar Garu, @Thabithasukumar Garu, producer #RaviShankar Garu and the entire team met the CM. pic.twitter.com/0hOstndOBw
डायरेक्टर पद्मावती मल्लाडी की फिल्म गांधी तथा चेट्टू ने सुकृति वेणी बंदरेड्डी को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मौका दिया. इस फिल्म को नवीन यर्नेनी, रवि शंकर और सेशा सिंधु राव ने प्रोड्यूस किया है, जबकि इसे माइथ्री मूवी मेकर्स, सुकुमार राइटिंग्स और गोपी टॉकीज के बैनर तले बनाया गया है. ये तेलुगु सोशल ड्रामा एक 13 साल की बच्ची की कहानी है, जो गांधीजी के सिद्धांतों का सहारा लेकर गांव के एक पेड़ की रक्षा करती है. फिल्म 24 जनवरी 2025 को रिलीज हुई थी.
ADVERTISEMENT