Updated on: 21 August, 2025 08:36 AM IST | Mumbai
Ujwala Dharpawar
महाराष्ट्र सरकार ने सार्वजनिक गणेशोत्सव को राज्य महोत्सव घोषित किया है। सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशिष शेलार ने कहा कि इस वर्ष गणेशोत्सव को वैश्विक पातळीवर नेण्याचे उद्दिष्ट आहे.
X/Pics, Ashish Shelar
महाराष्ट्र सरकार ने इस वर्ष से सार्वजनिक गणेशोत्सव को राज्य महोत्सव के रूप में साजरा करने का बड़ा निर्णय लिया है. सांस्कृतिक कार्य मंत्री ॲड. आशिष शेलार ने कहा कि इस पर्व को वैश्विक स्तर पर ले जाने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए.
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
वे पुणे जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित आढावा बैठक में बोल रहे थे. इस अवसर पर विधायक सिद्धार्थ शिरोळे, हेमंत रासने, पुणे पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार, महापालिका आयुक्त नवल किशोर राम, जिलाधिकारी जितेंद्र डुडी, जिल्हा परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गजानन पाटील, जिल्हा पुलिस अधीक्षक संदीप गिल्ल समेत कई अधिकारी उपस्थित थे.
शेलार ने कहा कि इस वर्ष के गणेशोत्सव में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन प्रसंग, ऑपरेशन सिंदूर, स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग, यूनेस्को की सूची में शामिल 12 गडकिल्ले और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर आधारित जनजागरण को बढ़ावा दिया जाएगा.
गणेशोत्सव राज्यमहोत्सव म्हणून साजरा करताना घेण्यात येणाऱ्या स्पर्धेमध्ये ११ कोटी दिले आहेत, सुशोभिकरणासाठी आपण निधी दिला आहे, व्यवस्था उभ्या करण्यासाठी आपण निधी दिला आहे आणि भजनी मंडळांना साहित्य देणार आहोत त्यातही अनुदान देत आहोत. यासगळ्या पद्धतीने काम होत आहे. #Maharashtra… pic.twitter.com/UDRJ051Jnj
— Adv. Ashish Shelar - ॲड. आशिष शेलार (@ShelarAshish) August 20, 2025
उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी, गणेश मंडल और जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर 7 दिनों तक रात 12 बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्र के उपयोग की अनुमति दी जाएगी. प्रसिद्ध गणेश मंडलों और मंदिरों के लिए घर बैठे दर्शन की व्यवस्था लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से की जाएगी. इसके साथ ही केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और राज्य पुलिस बैंड शो, डॉग शो, सामाजिक संस्थाओं व विद्यार्थियों की सहभागिता से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.
महावितरण विभाग गणेश मंडलों को बिजली उपलब्ध कराएगा. आरती करने वाले भजनी मंडलों को मुफ्त सामग्री उपलब्ध कराने हेतु विशेष पोर्टल शुरू किया जाएगा. शासकीय भवनों और धरोहर स्थलों पर गणेशोत्सव का बोधचिन्ह रोशनाई के साथ प्रदर्शित किया जाएगा. वहीं, विसर्जन मार्ग पर ड्रोन शो और विज्ञापन फलक पर सामाजिक संदेश देने की व्यवस्था की जाएगी.
शेलार ने स्पष्ट किया कि मंडल प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर उत्सव को शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में मनाएं. मंडलों को ऑपरेशन सिंदूर और स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग पर विशेष जनजागरण करना होगा. स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान कर उनके कार्यों पर आधारित सूचना फलक लगाए जाएं.
उन्होंने कहा कि मराठी संस्कृति और परंपराओं को प्रोत्साहित करने के लिए नाट्यमहोत्सव, व्याख्यानमाला, चित्रकला और निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन होना चाहिए. सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश दिए.
इस बैठक में विधायक शिरोळे और रासने ने गणेशोत्सव के आयोजन से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव दिए. वहीं, प्रशासन की ओर से सुविधाओं और तैयारियों की जानकारी दी गई.
ADVERTISEMENT