होम > न्यूज़ > नेशनल न्यूज़ > आर्टिकल > निशिकांत दुबे को कांग्रेस महिला सांसदों ने घेरा, हर्षवर्धन सपकाल बोले - गर्व है हमारी बहनों पर

निशिकांत दुबे को कांग्रेस महिला सांसदों ने घेरा, हर्षवर्धन सपकाल बोले - गर्व है हमारी बहनों पर

Updated on: 24 July, 2025 02:54 PM IST | Mumbai
Ujwala Dharpawar | ujwala.dharpawar@mid-day.com

संसद परिसर में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के कथित मराठी विरोधी बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया. कांग्रेस की महिला सांसदों ने उन्हें घेरा और तीखे सवाल पूछे। दुबे ने स्थिति संभालते हुए "जय महाराष्ट्र" के नारे लगाए.

X/Pics, Harshvardhan Sapkal

X/Pics, Harshvardhan Sapkal

संसद की कैंटीन में मंगलवार को एक अप्रत्याशित दृश्य सामने आया जब महाराष्ट्र की कांग्रेस महिला सांसदों ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे को घेरते हुए उनके मराठी लोगों पर कथित बयान को लेकर तीखे सवाल किए. यह घटना दोपहर करीब 12:30 से 1:00 बजे के बीच संसद लॉबी में हुई, जब वर्षा गायकवाड़, प्रतिभा धनोरकर, शोभा बच्छव समेत अन्य महिला सांसद निशिकांत दुबे को ढूंढते हुए उनके पास पहुँचीं.

सूत्रों के अनुसार, दुबे ने संसद परिसर में कहा था कि "मराठी लोगों की पिटाई की जाएगी", जिससे महाराष्ट्र के सांसदों में रोष फैल गया. इसी संदर्भ में महिला सांसदों ने दुबे से सीधा सवाल किया – “महाराष्ट्र के खिलाफ ऐसा बयान क्यों दिया? बताओ, कौन मुझे बार-बार मारेगा?” इस सवाल पर दुबे स्पष्ट रूप से असहज हो गए और लगातार “नहीं, नहीं, नहीं” कहकर अपना बचाव करने लगे. बाद में वह “जय महाराष्ट्र” कहते हुए वहाँ से निकल गए.


घटना के बाद कांग्रेस के अन्य सांसद भी लॉबी में एकत्र हो गए और जोरदार “जय महाराष्ट्र” के नारे लगे. इस पूरे वाकये ने संसद परिसर का माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण बना दिया.


इस मुद्दे को लेकर महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने भी सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, “महाराष्ट्र के मराठी लोगों के अपमानजनक, भड़काऊ और निकम्मे भाजपा सांसद निशिकांत दुबे को जवाब देते हुए, हमें गर्व है कि हमारी बहन कांग्रेस पार्टी की सांसद वर्षा गायकवाड़, शोभाताई बच्छाव और प्रतिभा धनोरकर ने दिल्ली में कांग्रेस पार्टी और महाराष्ट्र का पक्ष मजबूती से रखा.”

 


 

सपकाल ने आगे कहा, “आपने दिखा दिया है कि कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र के स्वाभिमान, पहचान और आवाज़ को दबाने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति को बर्दाश्त नहीं करेगी. यह कांग्रेस पार्टी सहित महाराष्ट्र के मराठी लोगों के लिए गर्व और सम्मान की बात है.”

फिलहाल भाजपा की ओर से इस बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन संसद परिसर में हुई इस तीखी नोंकझोंक ने राजनीतिक तापमान ज़रूर बढ़ा दिया है.

अन्य आर्टिकल

फोटो गेलरी

रिलेटेड वीडियो

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy. OK