होम > न्यूज़ > नेशनल न्यूज़ > आर्टिकल > `मुंबई हमारी है` बीजेपी नेता आशिष शेलार के दावे पर सुषमा अंधारे ने दिया करारा जवाब

`मुंबई हमारी है` बीजेपी नेता आशिष शेलार के दावे पर सुषमा अंधारे ने दिया करारा जवाब

Updated on: 21 August, 2025 11:23 AM IST | Mumbai
Ujwala Dharpawar | ujwala.dharpawar@mid-day.com

मुंबई में हुए बेस्ट पटपेढ़ी चुनाव के नतीजों ने बीजेपी और शिवसेना (UBT) के बीच जुबानी जंग छेड़ दी है,

Shivsena (UBT) vs BJP

Shivsena (UBT) vs BJP

मुंबई में हुए बेस्ट पटपेढ़ी चुनाव के नतीजों के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है. चुनावी परिणाम के बाद बीजेपी नेता और मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशिष शेलार ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर इसे “मुंबईकरों और कार्यकर्ताओं की जीत” करार दिया. शेलार ने अपने अंदाज़ में विपक्षी दलों और राजनीतिक विश्लेषकों को आड़े हाथों लिया.

शेलार ने ट्वीट में लिखा – “बेस्ट पटपेढ़ी चुनाव में मुंबईकर जीते, कार्यकर्ता जीते. कार्यकर्ताओं ने हमें शुभ संकेत दिया और ‘पट’ और ‘पेढ़ी’ के लिए लड़ने वालों को एक बड़ा कद्दू दिया. एक बार फिर यह साफ हो गया है कि मुंबईकर, कर्मचारी और मजदूर हमारे साथ हैं. हमने पार्टी के तौर पर चुनाव नहीं लड़ा, लेकिन हमारे प्रसाद लाड और शशांक राव जीत गए. यह एक बड़ा शुभ संकेत है.”


 




 

उन्होंने आगे कहा कि “यह जीत बैलेट पेपर पर चुनाव होने के बाद मिली है. इसलिए वे सभी राजनीतिक विश्लेषक और विशेषज्ञ जो कहते हैं कि वोट चुराए गए, आज बेनकाब हो गए हैं. गली-मोहल्लों में घूमने वाले तथाकथित निडर प्रवक्ता भी इस बारिश में धोकर साफ हो गए हैं. मुंबईकर हमारे साथ हैं और मुंबई हमारी है.”

लेकिन शेलार के इस ट्वीट पर शिवसेना (UBT) नेता सुषमा अंधारे ने करारा जवाब दिया. उन्होंने लिखा – “शेलारजी, ज्यादा बातें मत बनाइए. जब चुनाव मतपत्र से होते हैं, तब आप हमेशा मुश्किल में फँस जाते हैं. शिक्षक, स्नातक और सीनेट चुनावों में हमने आपको हराया है. कल के चुनावों में तो आप निशाना भी नहीं साध पाए. नए गठबंधन ने आपको चौसर बना दिया है. फिर भी आप गपशप करते हैं और खुद ही अपने जाल में फँस जाते हैं.”

 

 

शेलार और अंधारे के इस जुबानी वार-पलटवार ने मुंबई की राजनीति को और गरमा दिया है. बीजेपी जहां पटपेढ़ी चुनाव को जनता का समर्थन बता रही है, वहीं शिवसेना (UBT) इसे बीजेपी की “खोखली बयानबाजी” करार दे रही है. इस पूरे घटनाक्रम से साफ है कि आगामी चुनावों से पहले दोनों दलों की तकरार और भी तेज होने वाली है.

अन्य आर्टिकल

फोटो गेलरी

रिलेटेड वीडियो

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy. OK