होम > न्यूज़ > नेशनल न्यूज़ > आर्टिकल > राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की आंखो में आएं आंसू, दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की आंखो में आएं आंसू, दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन

Updated on: 20 June, 2025 08:02 PM IST | Mumbai
Hindi Mid-day Online Correspondent | hmddigital@mid-day.com

यह सुनकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अचानक भावुक हो गईं और रोने लगीं. आज यानी शुक्रवार 20 मई को देहरादून में राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान में आयोजित किया गया था.

फोटो साभार: एजेंसी

फोटो साभार: एजेंसी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर देहरादून आई हुई हैं. राष्ट्रपति गुरुवार 19 मई को देहरादून पहुंची थीं. आज यानी 20 मई को द्रौपदी मुर्मू का जन्मदिन भी है. इस मौके पर देहरादून में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें दिव्यांग बच्चों ने राष्ट्रपति के लिए एक गीत गाया. यह सुनकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अचानक भावुक हो गईं और रोने लगीं. आज यानी शुक्रवार 20 मई को देहरादून में राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था. बच्चों ने बार-बार `ये दिन आए` गीत गाया. 

इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भावुक हो गईं और अपने आंसू नहीं रोक पाईं. देहरादून NIEPVD में जब बच्चों ने आमिर खान की फिल्म तारे जमीं पर का गीत गाया तो राष्ट्रपति और मंच पर बैठे सभी लोग मंत्रमुग्ध हो गए. गीत के अंत में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की आंखों से आंसू बहने लगे. राष्ट्रपति को जन्मदिन की बधाई देने के लिए जैसे ही बच्चों ने प्रस्तुति दी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाईं और मंच पर ही रोने लगीं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भावुक होते देख पीछे खड़े सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रुमाल दिया. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.



दिव्यांग बच्चों की प्रस्तुति देखकर न सिर्फ राष्ट्रपति बल्कि मंच पर मौजूद केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार और राज्यपाल गुरमीत सिंह भी भावुक हो गए. राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि वह इन बच्चों की प्रतिभा से काफी प्रभावित हैं. उन्होंने कहा कि मैं अपने जन्मदिन के अवसर पर यहां आकर बहुत खुश हूं. बच्चों को गाते देख मेरी आंखों से आंसू छलक आए. ये बच्चे दिल से गा रहे थे. हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को सैन्य अभियान महानिदेशक (डीजीएमओ) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई को उत्तम युद्ध सेवा पदक से सम्मानित किया. 


रक्षा अलंकरण समारोह 2025 (चरण-II) राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया गया, जिसमें सशस्त्र बलों, भारतीय तटरक्षक बल (ICG) और सीमा सड़क संगठन (BRO) के कर्मियों को 92 विशिष्ट सेवा सम्मान प्रदान किए गए. विशिष्ट वीरता, अदम्य साहस और कर्तव्य के असाधारण प्रदर्शन के लिए 30 परम विशिष्ट सेवा पदक (PVSM), पांच उत्तम युद्ध सेवा पदक (UYSM) और 57 अति विशिष्ट सेवा पदक (AVSM) प्रदान किए गए.

अन्य आर्टिकल

फोटो गेलरी

रिलेटेड वीडियो

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy. OK