Updated on: 04 June, 2025 11:51 AM IST | Mumbai
Ujwala Dharpawar
आरके फाउंडेशन द्वारा नायगांव पूर्व में आयोजित सम्मान कर्तृत्व समारोह में 10वीं और 12वीं में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण 100 से अधिक विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया.
सम्मान समारोह में 10वीं और 12वीं में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण लगभग 100 विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र और स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया.
नायगांव पूर्व स्थित बालाजी हॉल में 1 जून को आरके फाउंडेशन द्वारा एक प्रेरणादायी और गौरवपूर्ण कार्यक्रम “सम्मान कर्तृत्व फाउंडेशन” का आयोजन किया गया. इस आयोजन का उद्देश्य 10वीं और 12वीं की परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण विद्यार्थियों को सम्मानित करना और बच्चों में मानसिक विकास को बढ़ावा देने हेतु बुद्धिबल स्पर्धा (शतरंज प्रतियोगिता) आयोजित करना था.
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
कार्यक्रम की शुरुआत प्रेरणास्पद भाषणों से हुई, जिसमें मुख्य अतिथि सेवन स्क्वेयर स्कूल की प्रिंसिपल दीपेंद्र, समाजसेवी डॉ. मनोहर सुतार, उद्यमी स्नेहाताई जावले, करियर मार्गदर्शक अभिषेक शाह, कॉमर्स वाला रोहन सिंह, कुलदेव बत्रा और कलसेस ने विद्यार्थियों को जीवन में परिश्रम और समर्पण के महत्व पर प्रकाश डाला.
बुद्धिबल स्पर्धा में 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. इस स्पर्धा में अथर्व पांडे ने प्रथम स्थान और अर्नव खंडागले ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया.

सम्मान समारोह में 10वीं और 12वीं में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण लगभग 100 विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र और स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया. 10वीं परीक्षा में 96.20% अंक प्राप्त करने वाले श्रेयांश तिवारी और 12वीं में 95.60% अंक हासिल करने वाली कोमल सुदवेशा को विशेष सम्मान प्रदान किया गया. इसके अलावा राष्ट्रीय टेनिस क्रिकेट में चयनित रौनक पवार को भी विशेष रूप से मंच पर सम्मानित किया गया.
कार्यक्रम के दौरान आरके फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष रंजीत किनी ने एक बड़ी घोषणा की. उन्होंने कहा कि आगामी शैक्षणिक वर्ष 2025-26 में 10वीं (एसएससी) परीक्षा में नायगांव पूर्व संभाग में सर्वोच्च अंक लाने वाले विद्यार्थी को फाउंडेशन की ओर से ₹1,00,000 का नकद पुरस्कार दिया जाएगा.

इस भव्य आयोजन का संयोजन प्रवीण खंडागले के मार्गदर्शन में प्रमोद रसाल, अनमोल पंकज अभि, संदीप गायकवाड़ और रितेश शेट्टी ने मिलकर किया. कार्यक्रम ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और अतिथियों में उत्साह और प्रेरणा का संचार किया.
ADVERTISEMENT