ब्रेकिंग न्यूज़
होम > मुंबई > मुंबई न्यूज़ > आर्टिकल > मुंबई: 1 दिसंबर को ठाणे और आसपास के इलाकों में नहीं आएगा पानी

मुंबई: 1 दिसंबर को ठाणे और आसपास के इलाकों में नहीं आएगा पानी

Updated on: 01 December, 2023 09:05 AM IST | mumbai
Hindi Mid-day Online Correspondent | hmddigital@mid-day.com

महीने का पहला दिन ठाणे के निवासियों के लिए कुछ परेशानी भरा हो सकता है. महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम  (MIDC) के माध्यम से बारवी ग्रेविटी चैनल (Barvi Gravity Channel) पर कटाई नाका पर तत्काल मरम्मत कार्य के चलते 1 दिसंबर को ठाणे में पानी की सप्लाई नहीं की जाएगी.

प्रतिकात्मक तस्वीर

प्रतिकात्मक तस्वीर

महीने का पहला दिन ठाणे के निवासियों के लिए कुछ परेशानी भरा हो सकता है. महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम  (MIDC) के माध्यम से बारवी ग्रेविटी चैनल  ( Barvi Gravity Channel )पर कटाई नाका पर तत्काल मरम्मत कार्य के चलते 1 दिसंबर को ठाणे में पानी की सप्लाई नहीं की जाएगी. 01 दिसंबर शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक ठाणे नगर निगम क्षेत्र में 12 घंटे के लिए एमआईडीसी से पानी नहीं आएगा. इस खबर की पुष्टि खुद सोशल मीडिया पर ठाणे नगर निगम ने की है.



ठाणे में बारवी ग्रैविटी चैनल पर चल रहे नगर क्षेत्र में दिवा, मुंब्रा, कलवा वार्ड समिति के सभी हिस्सों के साथ-साथ वागले वार्ड समिति रूपा देवी पाडा, किसननगर नं. 2, नेहरूनगर, मानपाड़ा वार्ड समिति के कोलशेत खलचा गांव में भी पानी की आपूर्ति 12 घंटे तक बंद रहेगी. इस जानकारी से वहां के निवासी पहले से ही पानी का संचयन कर सकते हैं. ठाणे नगर निगम के जल आपूर्ति विभाग ने नागरिकों से पानी का उचित भंडार रखने और ठाणे नगर निगम के साथ सहयोग करने की अपील की है। उक्त मरम्मत के कारण अगले 1 से 2 दिनों तक या जलापूर्ति बहाल होने तक पानी नियंत्रित तरीके से भेजा जा सकता है. 

इससे पहले मुंबई में जल कर में बढोत्तरी की खबरें और पिछले कुछ दिनों मुंबई में पानी की कटौती से लोग परेशान हो चुके हैं. हालांकि ठाणे नगर निगम (Thane Municipal Corporation) ने ये आपूर्ति केवल 12 घंटों के लिए बंद करने की पुष्टि की है. ताकि लोगों को कम से कम परेशानी का सामना करना पड़े. 


 

अन्य आर्टिकल

फोटो गेलरी

रिलेटेड वीडियो

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy. OK