मुंबई में महिला कवयित्रियों ने किया कवि सम्मेलन.
ये आयोजन भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की केंद्रीय अध्यक्ष वनथी श्रीनिवासन और भाजपा महाराष्ट्र प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष चित्रताई वाघ की अध्यक्षता में संपन्न हुआ.
कार्यक्रम की मुख्य अतिथियों में अदिति सारंगधर (सिने ड्रामा अभिनेत्री), शैलजा शेवडे (वरिष्ठ लेखिका) शामिल हुईं.
इस कवि सम्मेलन में 15 से ज्यादा कवयित्रियों ने हिस्सा लिया और 100 से अधिक महिलाओं ने प्रेक्षक के तौर पर हिस्सा लिया. इन कवयित्रियों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा द्वारा किए गए कार्यों को अपनी कविता के रूप में प्रस्तुत किया.
कार्यक्रम में सत्यभामा सिंग, अन्नपूर्णा गुप्ता, स्वारांगी हेळकर, डॉ रोशनी किरण, रीमा सिंह, सीमा त्रिवेदी, नंदिता शर्मा, अर्चना देसाई, स्नेहल सोपारकर, राजवी नाईक, गीतांजली सावे, शिवानी गोखले, प्रीति रानी जुएकर, कल्पना देशमुख ने कविताओं की प्रस्तुति की.
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित हुए इस कार्यक्रम का विषय था ‘विकसित भारत’. कार्यक्रम के बाद कवयित्रियों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में नेशनल एक्सीक्यूटिव महिला मोर्चा माधवी भूता, महाराष्ट्र प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्षा वर्षा भोसले, मराठी एक्ट्रेस अदिति सारंगघर मौजूद रहीं.
महाराष्ट्र प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्षा वर्षा भोसले जी के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ. महाराष्ट्र प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्षा चित्रा वाघ ने वीडियो कॉल के ज़रिए कवियात्रियों को शुभकामनाएं और महिला दिवस की बधाई भी दी.
ADVERTISEMENT